Begin typing your search...

70,216 की हील्स के साथ पहनी इतनी महंगी ऑफ-शोल्डर ड्रेस, Rihanna की पार्टी में Janhvi Kapoor के स्टाइल ने लूटी महफिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर Fenty Beauty की लॉन्च पार्टी में ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ 70,216 की हील्स पहने नजर आईं. स्लीक बन और न्यूड ग्लोइंग मेकअप से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.

Janhvi Kapoor
X

70,216 की हील्स के साथ पहनी इतनी महंगी ऑफ-शोल्डर ड्रेस

( Image Source:  instagram-@yogenshah_s )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 25 April 2026 1:04 PM IST

मुंबई में हुई Fenty Beauty की लॉन्च पार्टी में जान्हवी कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. ऑफ-शोल्डर couture ड्रेस, स्टाइलिश कॉर्सेट डिजाइन और करीब 70 हजार रुपये की हाई हील्स में जान्हवी का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनका फैशन स्टेटमेंट देखते ही फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गईं.

जान्हवी ने इस खास इवेंट के लिए डिजाइनर Rhea Costa की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस चुनी, जिसे उन्होंने Paris Texas की महंगी Lidia Mule हील्स के साथ स्टाइल किया. स्लीक बन, न्यूड ग्लोइंग मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और हाई-फैशन टच दिया.

जान्हवी कपूर ने क्या पहना था?

इस इवेंट में जान्हवी ने डिजाइनर ब्रांड Rhea Costa के Fall/Winter 2027 Couture कलेक्शन की ड्रेस पहनी थी. उनका आउटफिट ब्लैक और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन में था, जो काफी एलिगेंट लग रहा था. ड्रेस का ऊपरी हिस्सा ऑफ-शोल्डर डिजाइन में था, जिसमें सॉफ्ट ड्रेपिंग दिखाई दे रही थी. वहीं नीचे की तरफ ब्लैक मिनी स्कर्ट के साथ ड्रामेटिक फैब्रिक डिटेलिंग दी गई थी, जिसने पूरे लुक को हाई-फैशन टच दिया. कमर पर लगा स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट स्टाइल बेल्ट उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था.

कितनी है हील्स की कीमत?

जान्हवी ने अपने इस आउटफिट के साथ Paris Texas की Lidia Mule हील्स पहनी थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सैंडल्स की कीमत करीब 745 डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 70,216 हजार से ज्यादा बताई जा रही है. ब्लैक स्ट्रैपी हील्स ने उनके पूरे लुक को क्लासी और मॉडर्न फिनिश दी.

कैसा था मेकअप?

जान्हवी ने इस पार्टी के लिए ग्लोइंग और न्यूड मेकअप लुक चुना था. उन्होंने बेस मेकअप को काफी फ्लॉलेस और डीवी रखा. न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश और शार्प कंटूरिंग उनके चेहरे को बेहद शार्प लुक दे रही थी. आंखों पर सॉफ्ट आई मेकअप और विंग्ड लाइनर लगाया गया था, जिससे उनका ग्लैमरस अंदाज और निखरकर सामने आया.

हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने पूरे लुक को पूरा करने के लिए जान्हवी ने स्लीक बन हेयरस्टाइल रखा. बीच से मांग निकालकर बनाया गया यह टाइट बन उनके फेस फीचर्स को काफी हाईलाइट कर रहा था. कम ज्वेलरी और क्लीन हेयरस्टाइल की वजह से उनका आउटफिट और मेकअप दोनों उभरकर नजर आए. यही वजह है कि रिहाना की इस लॉन्च पार्टी में जान्हवी कपूर का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

अगला लेख