क्या आप भी चाहती हैं Janhvi Kapoor जैसी परफेक्ट Back, ये 3 वर्कआउट करने से मिलेगा शानदार शेप
जान्हवी कपूर की तरह टोन्ड बैक पाने के लिए आप आर्म डंबल रो और सीटेड केबल रो एक्सरसाइज कर सकती हैं. ये वर्कआउट बैक को परफेक्ट शेप देने का काम करते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. उनकी फिट बॉडी, शानदार फिगर और परफेक्ट बैक अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है. खासकर जब वह बैकलेस ड्रेस या स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं, तो उनका लुक देखते ही बनता है. उनकी तरह मजबूत और अट्रैक्टिव बैक पाने का सपना अगर आपका भी है, तो सिर्फ खूबसूरत आउटफिट चुनना काफी नहीं है. इसके लिए सही एक्सरसाइज और नियमित मेहनत भी जरूरी है.
पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उन्हें बेहतर शेप देने के लिए आर्म डंबल रो और सीटेड केबल रो जैसी एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकती हैं. आर्म डंबल रो में एक हाथ से डंबल उठाकर पीठ की मांसपेशियों पर काम किया जाता है, जबकि सीटेड केबल रो में मशीन की मदद से वजन अपनी ओर खींचना होता है. इन दोनों वर्कआउट को सही तरीके और रेगुलर प्रैक्टिस के साथ करने से पीठ की ताकत और मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
सिंगल आर्म डंबल रो एक्सरसाइज कैसे करें?
इस एक्सरसाइज में एक बार में पीठ के एक तरफ की कसरत होती है. इससे दोनों तरफ की मांसपेशियों को बराबर मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
- एक हाथ और उसी तरफ का घुटना बेंच पर टिकाएं.
- दूसरे हाथ में डंबल पकड़ें.
- डंबल को कमर की तरफ खींचें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं.
- इसके बाद दूसरी तरफ से भी यही प्रोसेस दोहराएं.
कितनी बार करें: हर तरफ 10 से 12 बार के 3 सेट.
बैक एक्सटेंशन करने का तरीका
यह एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है. इससे शरीर को सहारा मिलता है और रोजमर्रा के काम करना आसान हो सकता है.
- बैक एक्सटेंशन मशीन पर अपने पैरों को अच्छी तरह टिकाएं.
- शरीर को सीधा रखते हुए कमर से धीरे-धीरे आगे झुकें.
- अब पीठ को सीधा करते हुए शुरुआती स्थिति में लौटें.
- ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा पीछे न झुकें.
- 10 से 12 बार के 2 से 3 सेट करें.
सीटेड केबल रो कैसे करें
यह एक्सरसाइज पीठ के बीच वाले हिस्से को मजबूत करती है. इससे कंधों को पीछे रखने और शरीर का पोश्चर सुधारने में मदद मिलती है.
- मशीन पर बैठकर पैर सामने के पैड पर टिकाएं.
- दोनों हाथों से हैंडल पकड़ें और पीठ सीधी रखें.
- हैंडल को पेट के निचले हिस्से की ओर खींचें.
- कंधों को पीछे की ओर दबाएं और फिर हाथ धीरे-धीरे आगे करें.
- 10 से 12 बार के 3 सेट करना चाहिए.
टोन्ड और मजबूत पीठ क्यों जरूरी है?
मजबूत पीठ सिर्फ अच्छे लुक के लिए नहीं, बल्कि शरीर को सही सहारा देने के लिए भी जरूरी है. इससे बैठने और खड़े होने का तरीका बेहतर हो सकता है. साथ ही रीढ़ को सहारा मिलता है और कंधों की स्थिरता बढ़ती है. इन एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के अनुसार करें. शुरुआत हल्के वजन से करें और धीरे-धीरे प्रैक्टिस बढ़ाएं. हर वर्कआउट से पहले वार्मअप जरूर करें. अगर पीठ या कंधे में दर्द है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लें.




