आउटडोर किचन, बार और डाइनिंग एरिया में बड़ा झूमर... ऐसा दिखता है Janhvi Kapoor का 65 करोड़ का आलीशान घर
जान्हवी कपूर का मुंबई के बांद्रा में मौजूद घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है. डाइनियंग एरिया में 10 कुर्सियां है और एक खूबसूरत झूमर. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के घर में पांच पार्किंग स्पॉट भी हैं.
जान्हवी कपूर के घर में क्या-क्या
जान्हवी कपूर का 65 करोड़ रुपये का आलीशान घर सिर्फ महंगे इंटीरियर की वजह से खास नहीं है, बल्कि इसमें परिवार के लिए सुकून और साथ बैठने की कई खूबसूरत जगहें भी हैं. करीब 8,669 वर्ग फुट में बने इस डुप्लेक्स में बड़ा लिविंग रूम, 10 लोगों के बैठने वाला डाइनिंग एरिया, प्राइवेट गार्डन और आउटडोर स्पेस जैसी कई सुविधाएं हैं.
घर में आउटडोर किचन, बार और बारबेक्यू स्टेशन भी शामिल हैं, जहां परिवार साथ समय बिता सकता है. वहीं डाइनिंग एरिया में लगा बड़ा ग्लास झूमर पूरे कमरे को शानदार लुक देता है. घर में बड़ी खिड़कियों से आती नैचुरल लाइट, हरियाली और श्रीदेवी की पेंटिंग व परिवार की तस्वीरें इसे लग्जरी के साथ इमोशनल भी बनाती है.
कैसा है जान्हवी कपूर का बेडरूम?
instagram-@janhvikapoor
instagram-@janhvikapoor
जान्हवी का बेडरूम काफी सिंपल है, लेकिन बेडरूम की दीवारों पर बोनी कपूर, श्रीदेवी और परिवार के दूसरे सदस्यों की तस्वीरें लगी हैं. उनका मानना है कि तस्वीरों में परिवार से जुड़ी इमोशन्स होते हैं, जिन्हें कोई पेंटिंग पूरी तरह नहीं दिखा सकती.
एक्ट्रेस के लिविंग रूम में क्या है खास?
instagram-@janhvikapoor
instagram-@janhvikapoor
जान्हवी के घर के लिविंग रूम में ओपन स्पेस और मार्बल फ्लोरिंग है.कमरे में कई सोफे और कुर्सियां रखी गई हैं, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी बैठकी की जा सके. कमरे की बड़ी खिड़की बाहर की हरियाली का सुंदर नजारा दिखाती है. इससे कमरा और ज्यादा खुला और रोशन नजर आता है.
मां श्रीदेवी की पेंटिंग है खास
instagram-@janhvikapoor
instagram-@janhvikapoor
घर की सबसे खास चीजों में से एक श्रीदेवी की बनाई हुई पेंटिंग है.जान्हवी ने बताया था कि यह उनकी मां की शुरुआती बड़ी पेंटिंग्स में से एक है. घर के कई हिस्सों में श्रीदेवी और कपूर परिवार की पुरानी तस्वीरें भी लगी हैं. इन तस्वीरों की वजह से आलीशान घर में एक इमोशनल कनेक्शन भी दिखाई देता है.
डाइनिंग एरिया में लगा है ग्लास झूमर
instagram-@janhvikapoor
instagram-@janhvikapoor
घर के डाइनिंग एरिया में एक बड़ी 10 सीटर डाइनिंग टेबल रखी गई है. इसके ऊपर लगा खूबसूरत ग्लास झूमर पूरे हिस्से को और शानदार बनाता है. परिवार के ज्यादातर खाने इसी जगह होते हैं. बड़ी खिड़कियों से कमरे में प्राकृतिक रोशनी आती है और बाहर की हरियाली भी दिखाई देती है.
आउटडोर किचन, बार और बारबेक्यू स्टेशन
instagram-@janhvikapoor
instagram-@janhvikapoor
एक्ट्रेस का घर का आउटडोर हिस्सा भी काफी खास है. यहां परिवार योग और मेडिटेशन करता है.आसपास हरियाली, टेराकोटा रंग की दीवारें और पानी का फाउंटेन इस जगह को शांत माहौल देते हैं. जान्हवी ने बताया था कि उन्हें पानी की आवाज के बीच मेडिटेशन करना पसंद है. घर में एक आउटडोर किचन स्टेशन भी, है जो बार और बारबेक्यू स्टेशन का काम करता है. साथ ही, पांच पार्किंग स्पॉट भी हैं.




