बारिश का मौसम और खराब स्किन का खतरा? ये 5 टिप्स रखेंगे आपके चेहरे को चमकदार
बारिश का मौसम त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ा सकता है. बढ़ी हुई नमी, पसीना और गंदगी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, ऑयली स्किन और दाग-धब्बों की परेशानी आम हो जाती है.
मानसून में कैसे करें स्किन केयर
बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह मौसम त्वचा के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है. हवा में बढ़ी नमी, पसीना और गंदगी की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, ऑयलीनेस और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में अगर त्वचा की सही देखभाल न की जाए, तो चेहरा अपनी नैचुरल चमक खो सकता है.
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप मॉनसून में भी अपनी त्वचा को हेल्दी और फ्रेश रख सकते हैं. मॉइश्चराइजर लगाने से लेकर दिन में दो बार फेस वॉश करने जैसे आदतें, इस मौसम में आपके चेहरे का निखार बनाए रखेंगी.
1. दिन में कितनी बार धोएं चेहरा?
बारिश के मौसम में चेहरे पर धूल, तेल और गंदगी जल्दी जमा हो जाती है. इसलिए सुबह और रात को हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे त्वचा के पोर्स साफ रहेंगे और पिंपल्स का खतरा कम होगा.
2. मॉइस्चराइजर क्यों लगाएं?
कई लोग सोचते हैं कि नमी वाले मौसम में मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलत है. हल्का और नॉन-ऑयली मॉइस्चराइजर त्वचा को बैलेंस रखने में मदद करता है और रूखापन नहीं होने देता.
3. सनस्क्रीन क्यों लगाना चाहिए?
बादल होने का मतलब यह नहीं कि सूरज की किरणें त्वचा तक नहीं पहुंचतीं. घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है.
4. चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं
गंदे हाथों से बार-बार चेहरा छूने पर बैक्टीरिया त्वचा तक पहुंच सकते हैं. इससे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए चेहरे को बिना वजह छूने से बचें.
5. कैसी होनी चाहिए डाइट?
त्वचा की खूबसूरती सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि अंदरूनी सेहत से भी जुड़ी होती है. पर्याप्त पानी पिएं और मौसमी फल-सब्जियां खाएं. इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहेगी.




