Begin typing your search...

6.5 लाख का लहंगा नहीं खरीद सकते? इन आसान फैशन ट्रिक्स से रिक्रिएट करें Akansha Ranjan का ग्लैमरस रिसेप्शन लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अकांक्षा रंजन कपूर ने वेडिंग रिसेप्शन में अपने शानदार गोल्डन लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने इस खास मौके के लिए 6 लाख का क्रिस्टल लहंगा पहना.

Akansha Ranjan
X

Akansha Ranjan ने वेडिंग रिसेप्शन में पहना 6 लाख का लहंगा

( Image Source:  instagram-@ sneyhzala )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 13 July 2026 10:57 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अकांक्षा रंजन कपूर ने वेडिंग रिसेप्शन में अपने गोल्डन ग्लैमरस लुक से फैशन लवर्स का दिल जीत लिया. उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता का 'मोल्टन क्रिस्टल लहंगा ' पहना, जिसकी कीमत करीब ₹6.5 लाख रुपये है. क्रिस्टल वर्क, मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी और कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज वाला यह आउटफिट लग्जरी फैशन का शानदार उदाहरण है. हालांकि इतनी बड़ी रकम खर्च करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है.

अच्छी बात यह है कि अकांक्षा का यह रॉयल लुक केवल महंगे लहंगे की वजह से खास नहीं बना, बल्कि सही सिल्हूट, टेक्सचर, जूलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल के परफेक्ट कॉम्बिनेशन ने इसे यादगार बनाया. अगर आप भी किसी शादी या रिसेप्शन में ऐसा ही एलिगेंट और डिजाइनर लुक चाहती हैं, तो कुछ आसान फैशन ट्रिक्स अपनाकर कम बजट में भी अकांक्षा रंजन के इस ग्लैमरस रिसेप्शन लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं.

सबसे पहले चुनें सही गोल्डन लहंगा

अकांक्षा के लुक की सबसे बड़ी खासियत उसका लाइट गोल्ड कलर था. अगर आप उनका लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं तो किसी डिजाइनर पीस की बजाय ऐसे लहंगे का चुनाव करें, जिसमें सीक्विन, क्रिस्टल या मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी की फिनिश हो. आजकल कई मल्टी-डिजाइनर स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसे लहंगे 8 हजार से 30 हजार रुपये तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं.

कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज देगा डिजाइनर फील

अकांक्षा के आउटफिट का सबसे स्टाइलिश हिस्सा उनका कॉर्सेट-इंस्पायर्ड ब्लाउज था. बॉडी-फिटेड सिल्हूट वाला यह ब्लाउज पूरे लुक को प्रीमियम टच देता है. अगर आप डिजाइनर लहंगा नहीं खरीदना चाहतीं, तो किसी सिंपल गोल्डन स्कर्ट के साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज सिलवाकर भी वही रॉयल फील पा सकती हैं.

शीयर दुपट्टा और डायमंड-लुक जूलरी करें स्टाइल

उनके लुक को स्टाइलिस्ट्स ने एक हल्के शीयर दुपट्टे, डायमंड चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और स्टैक्ड ब्रेसलेट्स के साथ पूरा किया था. इसी तरह का लुक पाने के लिए आप अमेरिकन डायमंड या कुंदन फिनिश जूलरी चुन सकती हैं. इससे बिना ज्यादा खर्च किए आउटफिट बेहद रिच नजर आएगा.

किन बातों का रखें ध्यान

अकांक्षा के लुक की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने किसी बोल्ड रंग की बजाय टेक्सचर और सिल्हूट को अपनी स्टाइल स्टेटमेंट बनाया. क्रिस्टल वर्क, मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी और शिमर डिटेल्स की वजह से उनका लहंगा लाइट्स में पिघले हुए सोने जैसा इफेक्ट दे रहा था. इसलिए अगर आप भी ऐसा लुक चाहती हैं, तो हैवी रंगों की बजाय टेक्सचर, फिटिंग और फिनिशिंग पर ज्यादा ध्यान दें. यही छोटी-छोटी फैशन ट्रिक्स आपके लुक को बिना लाखों रुपये खर्च किए भी डिजाइनर जैसा बना सकती हैं.

अगला लेख