इन बातों का रखें ध्यान, दिवाली के पकवानों से नहीं होगी गैस और ब्लोटिंग
दीवाली रोशनी और साजो-सजावट के साथ ही मिठाइयों और पकवानों का भी त्यौहार होता है। हालांकि, इतना खाने की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं, जैसे- ब्लोटिंग, अपच आदि हो सकता है। ऐसे में कई लोग दीवाली के अगले दिन पेट की समस्याओं से जूझते हैं।

दीवाली रोशनी और साजो-सजावट के साथ ही मिठाइयों और पकवानों का भी त्यौहार होता है। हालांकि, इतना खाने की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं, जैसे- ब्लोटिंग, अपच आदि हो सकता है। ऐसे में कई लोग दीवाली के अगले दिन पेट की समस्याओं से जूझते हैं। आइए, आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताते हैं जिनसे आप खानेपीने से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
खाने में रखें संतुलन
फल- मौसमी फल जैसे सेब, नाशपाती, संतरा आदि पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
हल्का खाना- तले-भुने और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे दालें, सब्जियां, सलाद आदि का सेवन करें।
घी- घी पाचन में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी देता है।
दही- दही पाचन शक्ति को बढ़ाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
ये घरेलू चीजें करेंगी मदद
अजवाइन- अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने और पेट की गैस को कम करने में मदद करती है। इसके पाउडर में थोड़ी हींग और काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाने से पाचन को काफी फायदा मिल सकता है। इससे गैस की समस्या से राहत मिलती है।
जीरा- जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाता है और साथ ही, भूख को भी बढ़ाता है। इसे भी पानी में उबालकर इसका पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।
धनिया- धनिया पाचन को शांत करता है और पेट की जलन को कम करता है।
त्रिफला- त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो पाचन को बेहतर बनाने और आंतों को साफ करने में मदद करती है।
दालचीनी- दालचीनी पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
खूब पानी पिएं- दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका पाचन बेहतर तरीके से काम करेगा।