Begin typing your search...

चाय से होती है ब्लोटिंग तो आजमाएं ये उपाय

हमारे देश में चाय एक पेय से ज्यादा एक संस्कृति है। चाहे कोई भी मौका हो, चाय के शौकीन लोग इसे पीने के बहाने ढूंढते हैं। हालांकि, कई लोगों को चाय से पेट की कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

चाय से होती है ब्लोटिंग तो आजमाएं ये उपाय
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 26 Oct 2024 11:00 PM IST

हमारे देश में चाय एक पेय से ज्यादा एक संस्कृति है। चाहे कोई भी मौका हो, चाय के शौकीन लोग इसे पीने के बहाने ढूंढते हैं। हालांकि, कई लोगों को चाय से पेट की कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

चाय में कैफीन, लैक्टोज, टैनिन होता है। वैसे तो यह हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन डाइजेशन कमजोर होने और इन तत्वों के प्रति संवेदनशील होने के कारण इससे गैस, ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स होता है। आपको बताते हैं, चाय से होने वाली इन समस्याओं से आप कैसे बच सकते हैं।

खाली पेट चाय न पिएं। भोजन के साथ चाय पीने से पाचन पर इसका प्रभाव कम होता है और जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।

ऐसी हर्बल चाय चुनें जिसमें कैफीन और टैनिन कम हों। ऐसे में आप कैमोमाइल, पेपरमिंट, अदरक और रूइबोस चाय चुन सकते हैं। यह पेट के लिए हल्की हैं और पाचन में भी सहायता कर सकती हैं।

कड़क काली, ग्रीन या ऊलोंग चाय का सेवन कम करें। इसकी जगह डिकैफ़िनेटेड किस्मों या हर्बल टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

यदि आप मीठी चाय पसंद है, तो चीनी की जगह मिठास के लिए शहद या स्टीविया जैसे नेचुरल विकल्पों का इस्तेमाल करें। इसे पचाना आसान होता है, तो जिससे गैस नहीं बनती है।

सुनिश्चित करें कि आप पूरे दिन पर्याप्त पानी पी रहे हैं। डिहाइड्रेशन से पाचन डिस्टर्ब होता है, जिसका असर चाय पीते ही गैस या ब्लॉटिंग के रूप में नजर आने लगता है।

चाय के ज्यादा सेवन से बचें, विशेष रूप से कड़क किस्मों से, और इस बात पर ध्यान दें कि आपका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है। अगर चाय पीने के बाद लगातार पेट फूलता है, तो एक बार में कम चाय पिएं।

अगला लेख