गर्मियों में चेहरे पर रोजाना लगाएं ये Water Cubes, ऑयली स्किन से लेकर दाग-धब्बों की परेशानी हो जाएगी छूमंतर
गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे टैनिंग, ऑयली स्किन, ओपन पोर्स और पसीने के कारण चेहरे पर चिपचिपाहट. ऐसे में आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए राइस वॉटर आइस क्यूब्स का यूज कर सकते हैं.
चेहरे पर राइस वाटर क्यूब्स लगाने के फायदे
गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. खासतौर पर ऑयली स्किन, एक्ने, दाग-धब्बे और ओपन पोर्स लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाते हैं. ऐसे में महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बजाय अगर आप एक नेचुरल और आसान उपाय अपनाना चाहते हैं, तो राइस वाटर क्यूब्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
चावल का पानी यानी रािस वाटर स्किन के लिए कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा को टाइट करने, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. जब इसे आइस क्यूब के रूप में चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह स्किन को तुरंत फ्रेश और रिफ्रेश कर देता है.
रोजाना चेहरे पर आइस क्यूब्स लगाने से क्या होता है?
- चावल का पानी स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. इसमें विटामिन B, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं.
- राइस वॉटर आइस क्यूब्स त्वचा के रोमछिद्रों को टाइट करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन स्मूद और यंग दिखती है.
- ऑयली स्किन वालों के लिए यह काफी फायदेमंद है. यह एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है और चेहरे को मैट लुक देता है.
- धूप में रहने से त्वचा पर जो टैनिंग और जलन होती है, उसे कम करने में राइस वॉटर क्यूब्स मदद करते हैं. यह स्किन को ठंडक देकर उसे शांत करते हैं.
- राइस वॉटर के नियमित इस्तेमाल से चेहरे के डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन हल्के होने लगते हैं. यह स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है और धीरे-धीरे एक साफ और बेदाग लुक देता है.
- यह त्वचा की रंगत को एक समान बनाता है, जिससे चेहरा ज्यादा ब्राइट और ग्लोइंग नजर आता है. नियमित उपयोग से नेचुरल निखार साफ दिखने लगता है.
राइस वॉटर आइस क्यूब्स कैसे बनाएं?
राइस वॉटर क्यूब्स बनाना बेहद आसान है और इसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
- सबसे पहले 1/2 कप चावल लें और उसे अच्छी तरह धो लें.
- अब इसमें 1-2 कप पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
- इसके बाद चावल को हाथ से हल्का मसलें ताकि उसका पोषण पानी में आ जाए.
- अब इस पानी को छान लें और आइस ट्रे में डाल दें.
- ट्रे को फ्रीजर में रखकर बर्फ जमने दें.
- आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या गुलाब जल भी मिला सकते हैं, जिससे इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.
चेहरे पर राइस आइस क्यूब्स कैसे लगाएं?
राइस आइस क्यूब्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, तभी आपको इसके पूरे फायदे मिलेंगे.
- सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें.
- एक राइस आइस क्यूब को किसी साफ कपड़े या कॉटन में लपेट लें.
- अब इसे हल्के-हल्के पूरे चेहरे पर घुमाएं.
- खासकर टी-जोन (माथा, नाक और ठुड्डी) पर ध्यान दें.
- 2-3 मिनट तक ही मसाज करें, ज्यादा देर तक बर्फ सीधे स्किन पर न रखें.
- इसके बाद चेहरे को नैचुरली सूखने दें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें.
इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- बर्फ को सीधे स्किन पर ज्यादा देर तक न लगाएं, इससे स्किन डैमेज हो सकती है.
- बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- अगर स्किन पर कोई एलर्जी, कट या इंफेक्शन है, तो इसका इस्तेमाल न करें.
- दिन में 1 बार ही इसका इस्तेमाल करना पर्याप्त है.
- हमेशा साफ और ताजे राइस वॉटर क्यूब्स ही इस्तेमाल करें.
गर्मियों में स्किन को ठंडक और ताजगी देने के लिए राइस वॉटर आइस क्यूब्स एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय हैं. यह न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि टैनिंग, पिग्मेंटेशन और ऑयल जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं. सही तरीके से और रोजाना इस्तेमाल करने पर आप कुछ ही हफ्तों में साफ, फ्रेश और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं.




