Begin typing your search...

सुरक्षित नहीं है अधिक चीनी का सेवन, जानें कितनी हो मात्रा

आपने भी अक्सर लोगों से चीनी छोड़ने की सलाह सुनी होगी। चीनी को स्वास्थ्य के दुश्मन की तरह माना जाता है। जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर सजह हैं, वे अक्सर अपने खानपान से चीनी को हटा देते हैं। ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

सुरक्षित नहीं है अधिक चीनी का सेवन, जानें कितनी हो मात्रा
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 18 Oct 2024 5:01 AM IST

आपने भी अक्सर लोगों से चीनी छोड़ने की सलाह सुनी होगी। चीनी को स्वास्थ्य के दुश्मन की तरह माना जाता है। जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर सजह हैं, वे अक्सर अपने खानपान से चीनी को हटा देते हैं। ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीनी में हाई कैलोरी होती है लेकिन इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में, ज्यादा चीनी का सेवन वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण है क्योंकि एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। आपको बताते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी खाना सुरक्षित माना जा सकता है।

सबसे पहले आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं ऐसी चीनी की जो फूड आइटम्स में मिलाई जाती है, जैसे कि कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्कुट, और केक। फलों और दूध में पाए जाने वाली प्राकृतिक शर्करा इससे अलग होती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 36 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए यानी, पुरुषों को 9 चम्मच से ज्यादा और महिलाओं को 6 चम्मच से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए। ये मिलावटी चीनी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और मोटापा, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको भी अपने खानपान से चीनी की मात्रा सीमित करने देनी चाहिए।

चीनी का ज्यादा सेवन मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए, एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चीनी का सेवन कम करना बेहद जरूरी है।

चीनी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक ज्यादा चीनी का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है क्योंकि इससे ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है।

अगला लेख