ये हेल्थ बेनेफिट्स जानने के बाद गरबा के लिए कभी नहीं करेंगे मना
नवरात्रि और गरबा मानों एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। नवरात्रि शुरू होते ही हर कोई गरबा के लिए एक्साइटेड हो जाता है।

नवरात्रि और गरबा मानों एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। नवरात्रि शुरू होते ही हर कोई गरबा के लिए एक्साइटेड हो जाता है। कॉरपोरेट ऑफिस से लेकर गली-मोहल्लों में गरबा का आयोजन होता है। यह डांस केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज भी है। गरबा में तेज गति से घूमना, तालियों की धुन पर कदम मिलाना और समूह में कोर्डिनेशन बनाकर डांस करना शामिल होता है। आइए, जानते हैं गरबा को रेगुलर करने से आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं।
नियमित रूप से गरबा करने से आपकी शारीरिक सहनशक्ति भी बढ़ सकती है। इसमें लंबे समय तक लगातार डांस करना पड़ता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है और थकान कम महसूस होती है। इस डांस में विभिन्न प्रकार की मुद्राओं का अभ्यास होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं। इससे आप अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और आपकी फिटनेस स्तर में सुधार होता है।
गरबा का अभ्यास आपको भरपूर एनर्जी देने में मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें लगातार घूमने, कूदने और तालियों की धुन पर कदम मिलाना शामिल होता है, जिससे आपकी हृदय गति बढ़ती है और कैलोरी भी बर्न होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। गरबा से स्टैमिना भी बेहतर होता है और आप अधिक समय तक खुद को सक्रिय महसूस कर सकते हैं।
गरबा केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है। इसमें संगीत की धुन पर तालमेल बिठाना होता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहता है और तनाव कम होता है।इसके अलावा समूह में डांस करने से सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।नियमित रूप से गरबा करने से मानसिक संतुलन बेहतर होता है और आप अधिक खुश महसूस करते हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।