Begin typing your search...

बहती नाक से हो गए हैं परेशान, तो इन नुस्खों से मिलेगी राहत

बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम एक आम समस्या बन जाती है। इन दिनों किसी को बुखार है, किसी को खांसी तो किसी को जुकाम। बहती नाक यूं तो एक बेहद आम समस्या है, लेकिन यह हमारे रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर सकती है।

बहती नाक से हो गए हैं परेशान, तो इन नुस्खों से मिलेगी राहत
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 27 Oct 2024 9:00 PM IST

बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम एक आम समस्या बन जाती है। इन दिनों किसी को बुखार है, किसी को खांसी तो किसी को जुकाम। बहती नाक यूं तो एक बेहद आम समस्या है, लेकिन यह हमारे रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर सकती है। बहती नाक एक आम स्वास्थ्य समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। बदलते मौसम में इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है क्योंकि टेम्प्रेचर चेंज होना कई बीमारियों की वजह है। ऐसे में बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आप बंद नाक में राहत महसूस करेंगे और रोज के कामकाज ठीक तरह से कर पाएंगे।

तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी का पौधा भारत के ज्यादातर घरें में पाए जाते हैं। इस प्लांट की पत्तियों को बारिश के पानी में धोकर रात भर के लिए रखें और सुबह इसका रस पीने से बहती नाक को बंद करने में मदद मिल सकती है।

गरम पानी में बाम मिलाकर सांस लें

गरम पानी का इस्तेमाल बहती नाक के इलाज के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है। एक बड़ा प्याला गरम पानी लें और इसमें थोड़ा बाम मिला लें। अब सिर पर तौलिया रखकर धीरे-धीरे इस गर्म पानी में सांस लें। ये नाक में जमा फ्लूइड को निकालने में मदद करता है।

स्टीम बाथ और वेपोराइजर

स्टीम बाथ लेने और वेपोराइजर का इस्तेमाल करने से नाक का बहना कम हो सकता है। गरम बाथ लेने से सांस की बंद नली खोलने में मदद मिलती है, और वेपोराइजर से नाक के अंदर फ्लूइड सूख जाता है।

अंडा और शहद

अंडा और शहद का मिश्रण बहती नाक को बंद करने में मदद कर सकता है। आप एक छोटा अंडा फेंटकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसे पी लें। इससे नाक का बहना कम हो जाएगा।

अगला लेख