Begin typing your search...

जादुई है जायफल, रोजाना सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे

कोरोना संक्रमण के बाद से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हो गए हैं। हर कोई अपने खानपान और जीवनशैली में ऐसे बदलाव कर रहा है, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ रह सकें।

जादुई है जायफल, रोजाना सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे
X
स्टेट मिरर डेस्क
by: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 12 Sept 2024 9:21 PM

कोरोना संक्रमण के बाद से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हो गए हैं। हर कोई अपने खानपान और जीवनशैली में ऐसे बदलाव कर रहा है, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ रह सकें। ऐसे में वे अपने खानपान में भी नई-नई चीजें शामिल कर रहे हैं।

आज आपको ऐसे ही एक चीज के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं में सुधार हो सकता है। हम बात कर रहे हैं जायफल की।

यदि आप रोजाना जायफल वाले दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट गुण के साथ फेनोलिक कंपाउंड भी होते हैं। यह शरीर पर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी सुरक्षा करते हैं। जायफल में पोटैशियम होता है जो ब्लड वेसेल्स को फैलाने में मदद करता है।

पानी या दूध के साथ लें जायफल

जायफल वाला दूध बनाने के लिए आपको एक कप दूध सॉस पैन में डालकर उसे गर्म लें। ध्यान रहे दूध उबलने ना पाएं। इसके बात आप दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर उसे पी लें।जायफल को दूध के अलावा पानी में भी डालकर पिया जा सकता है।

जायफल के फायदे

जायफल वाला पानी पीने से ओरल हेल्थ अच्छी रहती है। इसमें पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण सांस की बदबू दूर करने में मदद करता है इसके अलावा अन्य ओरल इंफेक्शन से भी बचाव करता है। जायफल का पानी पीने से मुंहासे, दाग धब्बे कम होते हैं। यह स्किन हेल्दी बनाए रखने के साथ एजिंग के लक्षणों को भी कम करता है।

जायफल में पोटैशियम के अलावा कैल्शियम, आयरन और मैंगनीज भी होता है जो हमारे दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में जायफल वाला दूध सहायक होता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को उत्तेजित करता है और इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। जायफल से गैस, कब्ज, एसिडिटी और सूजन से भी आराम मिलता है।

जायफल में मिरिस्टिसिन होता है जो अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। मिरिस्टिसिन और मैग्नीशियम नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम करते हैं। यदि रात को आप जायफल वाला दूध पीकर सोते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

अगला लेख