Begin typing your search...

Father's Day: एक रिश्ता, सैकड़ों नाम! जानिए दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में पिता को किन अनोखे नामों से पुकारा जाता है

Father's Day 2026 पर जानिए दुनिया की अलग-अलग भाषाओं और देशों में पिता को किन नामों से पुकारा जाता है. हिंदी के पापा और बाबूजी से लेकर उर्दू के अब्बा, अंग्रेज़ी के डैड, जापानी ओटोसान समेत जानें सभी नाम.

Fathers Day: एक रिश्ता, सैकड़ों नाम! जानिए दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में पिता को किन अनोखे नामों से पुकारा जाता है
X
समी सिद्दीकी
By: समी सिद्दीकी2 Mins Read

Updated on: 21 Jun 2026 11:00 AM IST

पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की वह मजबूत नींव हैं जिन पर पूरे परिवार का भविष्य टिका होता है. हर संस्कृति, हर समाज और हर भाषा में पिता को सम्मान, प्यार और अपनत्व के साथ पुकारा जाता है. भले ही भाषाएं अलग हों, लेकिन पिता के प्रति भावनाएं दुनिया के हर कोने में लगभग एक जैसी हैं. यही वजह है कि फादर्स डे के अवसर पर लोग अपने पिता के प्रति आभार और प्रेम व्यक्त करते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के अलग-अलग देशों और भाषाओं में पिता को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है. कहीं उन्हें ‘पापा’ कहा जाता है तो कहीं ‘अब्बा’, ‘बाबा’, ‘डैड’, ‘पेदर’ या ‘ओतोसान’. इन नामों में सिर्फ शब्दों का अंतर है, लेकिन इनके पीछे छिपा सम्मान, स्नेह और अपनापन हर जगह एक जैसा है. आइए जानते हैं कि दुनिया भर में पिता को किन-किन नामों से पुकारा जाता है.

दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में पिता के नाम

  • भारत (हिंदी) – पिता, पापा, बाबूजी, बाबा
  • अंग्रेज़ी – Father, Dad, Daddy
  • अरबी – अब (Ab), बाबा (Baba)
  • उर्दू – अब्बा, अब्बू, वालिद
  • तुर्की – बाबा (Baba)
  • फ़ारसी (ईरान) – पेदर (Pedar), बाबा
  • फ्रेंच – Père (पेरे), Papa
  • जर्मन – Vater (फाटर), Papa
  • स्पेनिश – Padre, Papá
  • इटालियन – Padre, Papà
  • पुर्तगाली – Pai (पाई)
  • रूसी – Отец ओतेत्स, पापा
  • चीनी – Bàba
  • जापानी – Otōsan (ओटोसान)
  • कोरियाई – Abeoji, Appa
  • थाई – Pho
  • इंडोनेशियाई – Ayah
  • मलय – Bapa, Ayah
  • बांग्ला – Baba
  • पंजाबी – बापू, पिता
  • गुजराती – पिता, बापू
  • मराठी – वडील, बाबा
  • तमिल – Appa
  • तेलुगु – Nanna
  • कन्नड़ – Appa
  • मलयालम – Achan

नाम अलग, भावना एक

दुनिया की भाषाएं और संस्कृतियां भले ही अलग हों, लेकिन पिता के प्रति सम्मान और प्रेम हर जगह समान है. कोई उन्हें पापा कहता है, कोई अब्बा, कोई बाबा और कोई डैड. सभी शब्दों में एक साझा भावना छिपी है—सुरक्षा, मार्गदर्शन, त्याग और निस्वार्थ प्रेम. फादर्स डे हमें इसी अनमोल रिश्ते को याद करने और अपने पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है.

अगला लेख