आंखों में दिखते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये लक्षण
इसकी कमी होने पर कुछ संकेत आंखों में भी नजर आते हैं। आपको बताते हैं विटामिन बी12 की कमी होने पर आपकी आंखों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

आजकल विटामिन बी12 की कमी लोगों में एक आम समस्या हो गई है। विटामिन बी12 हमारे सही विकास और स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में खून और नर्वस सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है और डीएनए बनाने में मदद करता है। विटामिन बी12 मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोग थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
हमारे लिए जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी को पहचान कर दूर किया जाए। शरीर में इस जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इसकी कमी होने पर कुछ संकेत आंखों में भी नजर आते हैं, जिनको लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बताते हैं विटामिन बी12 की कमी होने पर आपकी आंखों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
पहले समझते हैं शरीर में विटामिन बी12 की कमी किन कारणों से हो सकती है।
शरीर में इस विटामिन की कमी कई वजहों से हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से आपकी डाइट अहम होती है। कोशिश करें कि इसकी कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स शामिल करें।
आंखों में विटामिन 12 की कमी के लक्षण
आंखों में ड्राईनेस
आंखों की नमी बनाए रखने के लिए शरीर में विटामिन बी12 की जरूरत होती है। हालांकि, जब इसकी कमी होने लगती है, तो आंखें असामान्य रूप से ड्राई होने लगती हैं।
बीच-बीच विजन लॉस होना
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से आंखों में ब्लड प्रेशर में ऐंठन हो सकती है, जिससे ब्लड फ्लो में अस्थायी रुकावट हो सकती है और विजन लॉस हो सकता है।
नाइट ब्लाइंडनेस
विटामिन बी12 की कमी रोडोप्सिन की फंक्शनिंग को खराब कर सकती है, जो रात में देखने के लिए एक आवश्यक प्रोटीन है, जिससे अंधेरे में देखने में कठिनाई होती है।
आंखों में जलन
आंखें ड्राई होने की वजह से अक्सर इसमें खुजली और जलन महसूस हो सकती है, जिसके चलते देख पाना मुश्किल हो जाता है।