सुंदर बालों के लिए घर पर बनाएं ये आसान हेयर मास्क
सुंदर, सॉफ्ट और सिल्की बाल की इच्छा किसे नहीं होती है। हालांकि, आजकल के प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान की वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुंदर, सॉफ्ट और सिल्की बाल की इच्छा किसे नहीं होती है। हालांकि, आजकल के प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान की वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकांश लोगों के बाल रूखे और कमजोर हो रहे हैं।
इन समस्याओं से निपटने के लिए कई लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही मौजूद चीजों से आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं? घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को पोषण देते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। आपको बताते हैं उन हेयर मास्क के बारे में जिन्हें आप आसनी से घर पर बना सकती हैं।
शहद और नींबू का मास्क
शहद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को रूखापन से बचाता है।
अंडे का मास्क
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। एक अंडे को फेंटकर अपने बालों पर लगाएं। 20-30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
केले का मास्क
केला बालों को नरिश और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। एक पके केले को मैश करके अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
दही का मास्क
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाता है। एक कप योगर्ट को अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को डैंड्रफ से भी राहत दिलाता है।
आंवला का मास्क
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। आंवले का पाउडर पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।