Begin typing your search...

फायदों के लिए पी रहे हैं ग्रीन टी, इन साइड इफेक्ट के बारे में भी जान लीजिए

वजन घटाने से लेकर इम्‍युन‍िटी बढ़ाने तक में ग्रीन टी फायदेमंद होती है। हालांकि, ग्रीन टी का ज्यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

फायदों के लिए पी रहे हैं ग्रीन टी, इन साइड इफेक्ट के बारे में भी जान लीजिए
X
स्टेट मिरर डेस्क
by: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 15 Sept 2024 9:00 PM IST

ग्रीन टी को एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। कई लोग जो वजन कम करने की चाहत रखते हैं, वे इसका खूब सेवन करते हैं। वजन घटाने से लेकर इम्‍युन‍िटी बढ़ाने तक में ग्रीन टी फायदेमंद होती है। कई रिसर्च में पाया गया है क‍ि अगर आप सही तरीके से ग्रीन टी का इस्‍तेमाल करें तो ये शरीर को अनेक फायदे पहुंचा सकती है। हालांकि, ग्रीन टी का ज्यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।इसे पीने के कुछ नुकसान भी हैं, ज‍िसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। आपको बताते हैं ग्रीन टी के नुकसान के बारे में।

बढ़ सकता है सिर दर्द

अगर आप कैफीन सेंस‍िट‍िव हैं तो आपको ग्रीन टी से दूर ही रहना चाह‍िए। ग्रीन टी में कैफीन होता है, इसल‍िए इसे पीने से आपको स‍िर में दर्द हो सकता है। ज‍िन लोगों को पहले से माइग्रेन जैसी समस्‍या है, उन्‍हें कभी कभार ही ग्रीन टी पीनी चाह‍िए।

नींद में खलल

ग्रीन टी में एल-थेनाइन भी होता है। ये एक ऐसा केमिकल है जो शांत रहने में मदद करता है, लेकिन साथ ही ये सतर्कता और ध्यान भी बढ़ाता है। इसकी वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकती है।

पेट की समस्या

अगर आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं तो इससे पेट में जलन हो सकती है। ग्रीन टी में टैन‍िन होता है जो पेट में एस‍िड के स्‍तर को बढ़ा सकता है। इससे आपको कॉन्‍स्‍ट‍िपेशन, एस‍िड र‍िफलक्‍स और उल्‍टी जैसा लग सकता है। अगर आप बहुत गर्म ग्रीन टी पीते हैं, तो इन समस्‍याएं की संभावना ज्‍यादा है। ज्‍यादा ग्रीन टी पीने से लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन, कोलोनल मसल्‍स को लैक्‍सेट‍िव इफेक्‍ट देता है, ज‍िससे बार-बार मोशन महसूस होता है। अगर आपको पहले से ही पेट की समस्‍या है तो आपको इसे नहीं पीना चाहिए। इससे बचने के ल‍िए आप खाली पेट ग्रीन टी न प‍िएं। आप हर बार खाने के बाद इसे पी सकते हैं। अगर आपके पेट में एस‍िड बनता है या पेट का अल्‍सर है या एस‍िड‍िटी रहती है तो आपको ग्रीन टी नहीं पीनी चाह‍िए।

अगर आप भी ग्रीन टी का सेवन करते हैं और इनमें से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हो सकता है कि वो ग्रीन टी का साइड इफेक्ट हो।

अगला लेख