Begin typing your search...

सर्दियों में इन चीजों का करें सेवन, तंदरुस्त रहेगी सेहत

फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण आपको अपने खानपान का खास ध्यान देना चाहिए।

सर्दियों में इन चीजों का करें सेवन, तंदरुस्त रहेगी सेहत
X
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 28 Sept 2024 2:00 PM IST

सर्दियों में अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इन दिनों ठंड के चक्कर में कोई रजाई से बाहर निकलने को तैयार नहीं होता। फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण आपको अपने खानपान का खास ध्यान देना चाहिए। आइए, आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनका आपको सर्दियों में भरपूर सेवन करना चाहिए।

गाजर

गाजर का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह कई विटामिन्स, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप चाहें तो गाजर को सलाद के रूप में कच्चा या फिर सब्जियों के साथ पकाकर भी खा सकते हैं। सर्दियों में लगभग हर घर में गाजर का हलवा जरूर बनता है, लेकिन इस बार गाजर के परांठे भी जरूर ट्राई करें।

मूली

सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मूली का सेवन भी मदद कर सकता है। इसका कारण है कि यह पोटैशियम, सोडियम, विटामिन-C और मैग्नीशियम से भरपूर होती है।इसके अतिरिक्त इसमें कैलोरी की मात्रा कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से इसका सेवन आपको सर्दियों में हाइड्रेट भी रख सकता है।लाभ के लिए आप मूली को सलाद का हिस्सा बना सकते हैं या फिर इससे परांठे, सब्जी और जूस भी बना सकते हैं।

शकरकंद

शकरकंद फाइबर, विटामिन-C, मैंगनीज, विटामिन-A, बीटा-कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड और एंथोसायनिन सहित कई एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। ये सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।इसके अलावा शकरकंद का सेवन पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को राहत देने में सक्षम है।

चुकंदर

चुकंदर विटामिन-A और विटामिन-C से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं।एक शोध के मुताबिक, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम कर सकता है।चुकंदर पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे, गैस, सूजन, कब्ज और अपच आदि का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह मतली और पेट की ऐंठन से भी राहत प्रदान कर सकता है।

अगला लेख