Begin typing your search...

कितनी है आकाश आनंद की लग्जरी घड़ी की कीमत, रैली के दौरान खींचा ध्यान, वीडियो हो रहा वायरल

अयोध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा के दौरान बसपा नेता आकाश आनंद की लग्जरी घड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनके हाथ में नजर आई.

Akash Anand Luxury Watch
X

Akash Anand Luxury Watch

( Image Source:  X/ @AnandAkash_BSP )

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इन दिनों अपनी एक लग्जरी घड़ी को लेकर चर्चा में हैं. 20 नवंबर 2026 को अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान उनके हाथ में नजर आई इस घड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रैली में आकाश आनंद ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को बीकापुर सीट से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया. हालांकि, राजनीतिक बयानबाजी के बीच उनकी घड़ी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. अब सोशल मीडिया पर लोग इसकी कीमत और ब्रांड के बारे में जानना चाहते हैं.

कितनी है आकाश आनंद की लग्जरी घड़ी की कीमत?

अयोध्या की जनसभा के बाद आकाश आनंद की घड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी की अनुमानित कीमत 55,000 से 60,000 रुपये के बीच है. इस घड़ी के डायल पर 1947 का एक खास प्रतीक या डिजाइन बना हुआ है, जो इसे दूसरी घड़ियों से अलग बनाता है.

हालांकि, अभी तक उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स में इस घड़ी के ब्रांड या निर्माता कंपनी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रैली के मंच पर जब स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उन्हें स्वागत के तौर पर नीली पगड़ी पहना रहे थे, तब हाथ जोड़कर अभिवादन करते समय उनके बाएं हाथ में यह घड़ी साफ नजर आई.

भाजपा पर किस चीज को लेकर साधा निशाना?

जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सरकार के दस साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों पर पैसा खर्च कर रही है, जबकि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है. अयोध्या के दीपोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि प्रदेश में हर साल दीयों के साथ-साथ बेरोजगारी का भी नया रिकॉर्ड बन रहा है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 13 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं.

अखिलेश यादव पर क्यों कसा तंज

आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा दलितों के मुद्दों पर केवल राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है. उन्होंने आगरा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर दलितों को 'मूर्ख' कहे जाने के मामले का जिक्र किया. आकाश आनंद ने इस मुद्दे पर अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से माफी मांगने की मांग की. इस तरह अयोध्या की जनसभा में उन्होंने भाजपा और सपा दोनों को निशाने पर लिया.

अगला लेख