Begin typing your search...

झुर्रियों से हैं परेशान, आजमाएं Adah Sharma का ‘Banana Botox’, जानें चेहरे पर केले का छिलका लगाने के फायदे

‘Banana Botox’ सोशल मीडिया पर वायरल एक घरेलू ब्यूटी हैक है, जिसमें केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर लगाया जाता है. इसे त्वचा स्मूद और कुछ समय के लिए टाइट हो जाती है.

adah sharma
X
( Image Source:  instagram-@adah_ki_adah )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 13 Sept 2026 10:12 AM IST

झुर्रियां और चेहरे की ढीली नजर आने वाली त्वचा को लेकर लोग अक्सर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा नुस्खा वायरल है, जिसे ‘Banana Botox’ कहा जाता है. इस ब्यूटी हैक को एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी आजमाया है. इसमें केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर लगाया जाता है.

इससे लगाने से स्किन मुलायम दिख सकती है और झुर्रियां कुछ समय के लिए कम नजर आ सकती हैं. लेकिन केले का छिलका हर किसी की स्किन के लिए सही नहीं है. इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए.

क्या है बनाना बोटोक्स?

बनाना बोटोक्स कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्किनकेयर तरीका है. इसमें पके केले के छिलके के अंदर के नरम हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथ से लगाते हैं. फिर कुछ देर बाद जब यह स्किन में अब्जॉर्ब हो जाता है, तो फेस वॉश करते हैं.

बोटोक्स क्या होता है?

चेहरे पर बोटोक्स एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जिसमें चेहरे की मांसपेशियों को कुछ समय के लिए आराम देने और झुर्रियों को कम करने के लिए प्यूरीफाइड बोटुलिनम टॉक्सिन के छोटे इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है.

चेहरे पर केले का छिलका लगाने के फायदे

  • चेहरे पर केले के छिलके को लगाने से स्किन थोड़ी सॉफ्ट और स्मूद महसूस हो सकती है.
  • केले के छिलके में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद करते हैं.
  • अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो छिलका लगाने के बाद त्वचा कुछ समय तक हाइड्रेटेड और भरी-भरी नजर आ सकती है.
  • चेहरे पर छिलका लगाने से स्किन कुछ समय के लिए टाइट और स्मूद दिख सकती है, जिससे बारीक लाइनें कम दिखाई देती हैं.
  • केले के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड त्वचा को फ्रेश लुक देने में मदद कर सकते हैं.

कौन चेहरे पर लगा सकता है केले का छिलका?

केले का छिलका भले ही प्राकृतिक चीज है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी की त्वचा पर यह बिना किसी परेशानी के सूट करेगा. कुछ लोगों को इसे चेहरे पर लगाने से लालपन, खुजली या जलन हो सकती है, खासकर जिनकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव होती है . इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ या चेहरे के किसी छोटे हिस्से पर थोड़ा सा लगाकर देखना बेहतर रहेगा. अगर वहां किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं.


अगला लेख