Begin typing your search...

AI की रेस या इंसानों के लिए खतरा? Dario Amodei ने दी बड़ी चेतावनी, Sam Altman और Elon Musk ने क्या कहा?

xAI और Tesla के प्रमुख Elon Musk ने भी Amodei की चेतावनी से सहमति जताई. उन्होंने कहा, “Dario is right.” इसके बाद Musk ने अपनी पुरानी पोस्ट फिर से शेयर की, जिसमें उन्होंने AI के तेजी से बढ़ते विकास को लेकर चिंता जाहिर की थी.

AI की रेस या इंसानों के लिए खतरा? Dario Amodei ने दी बड़ी चेतावनी, Sam Altman और Elon Musk ने क्या कहा?
X
( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 13 Sept 2026 10:48 AM IST

AI की बढ़ती रफ्तार को लेकर अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में चिंता भी सामने आने लगी है. Anthropic के CEO Dario Amodei ने चेतावनी दी है कि AI मॉडल को बहुत तेजी से आगे बढ़ाना इंसानों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. उनके मुताबिक AI के गलत इस्तेमाल से साइबर अटैक, जैविक हमले और बड़े आर्थिक बदलाव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

खास बात यह है कि Amodei की इस चिंता से OpenAI के CEO Sam Altman और xAI के प्रमुख Elon Musk भी सहमत नजर आए. Altman ने कहा कि AI की रफ्तार को संभलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है, जबकि Musk ने साफ कहा, “Dario is right.” अब सवाल यही है कि आखिर AI की इस रेस को लेकर इतनी चिंता क्यों बढ़ रही है और टेक जगत के बड़े नाम इसे इंसानों के लिए कितना बड़ा खतरा मान रहे हैं.

Dario Amodei ने क्यों जताई चिंता?

Dario Amodei ने अपनी वेबसाइट पर लिखे एक पोस्ट में AI के तेजी से बढ़ने और उससे होने वाले खतरों के बारे में चिंता जताई. उन्होंने कहा कि AI कई कामों में फायदेमंद है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से बड़ी मुश्किलें भी खड़ी हो सकती हैं. उन्होंने AI पर इंसानों का कंट्रोल कम होने, साइबर अटैक और बायोटेररिज्म में इसके इस्तेमाल के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव जैसे खतरों की बात कही.

Amodei का मानना है कि AI को बहुत ज्यादा तेजी से आगे बढ़ाना लापरवाही हो सकती है. उनके मुताबिक, तकनीक जितनी तेजी से विकसित होगी, उससे जुड़े जोखिम भी उतनी ही तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए AI को आगे बढ़ाने के साथ उसकी सुरक्षा और उससे होने वाले नुकसान पर भी ध्यान देना जरूरी है.

‘हमें AI की रफ्तार कम करनी होगी’

Amodei का कहना है कि AI की क्षमताएं बढ़ाने की रफ्तार को थोड़ा कम करना जरूरी है. इससे AI का विकास बंद नहीं होगा, बल्कि इंसानों को बदलती तकनीक को समझने और सही फैसले लेने के लिए ज्यादा समय मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर AI पर काम करना पूरी तरह रोक दिया गया, तो इंसान इसके फायदों से दूर हो सकते हैं. साथ ही, यह तकनीक ऐसे देशों के हाथों में जाने का खतरा भी बढ़ सकता है जहां तानाशाही शासन है. इसलिए Amodei AI का विकास रोकने के बजाय उसकी रफ्तार को काबू में रखने की बात कर रहे हैं.

Sam Altman ने क्या बोला?

OpenAI के CEO Sam Altman ने X पर Amodei की बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “I agree with Dario that we need to pace the frontier.” यानी AI के विकास की रफ्तार को सोच-समझकर आगे बढ़ाना चाहिए. Altman ने बताया कि इस मुद्दे पर OpenAI में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत चल रही है. उन्होंने स्वतंत्र जांच करने वाले विशेषज्ञों को कंपनी के कर्मचारियों जैसी पहुंच देने के सुझाव को भी अच्छा बताया. Altman ने कहा कि OpenAI भी इसी तरह का कदम उठाएगा. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में कंपनी जल्द ही और जानकारी सामने रखेगी.

Elon Musk ने भी जताई सहमति

xAI और Tesla के प्रमुख Elon Musk ने भी Amodei की बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “डारियो सही है .” यानी Amodei की चिंता सही है. इसके साथ Musk ने अपनी एक पुरानी पोस्ट भी दोबारा शेयर की, जिसमें उन्होंने AI के तेजी से विकास को लेकर चिंता जताई थी. Musk ने लिखा, “मैं लंबे समय से AI को लेकर चेतावनी देता आ रहा हूं.” यानी वह काफी समय से AI के खतरे को लेकर लोगों को आगाह करते रहे हैं. अपनी पुरानी पोस्ट में उन्होंने AI को परमाणु हथियारों की तुलना में भी “काफ़ी ज़्यादा जोखिम” वाला बताया था.

AI की रेस पर उठ रहे सवाल

Amodei की चेतावनी ऐसे समय आई है जब AI कंपनियों के बीच ज्यादा सक्षम मॉडल बनाने की होड़ तेज है. कुछ दिन पहले AI रिसर्चर Jacob Coxon ने OpenAI छोड़कर Anthropic जाने के बाद इंडस्ट्री से ही दूरी बनाने का फैसला किया था. उन्होंने दोनों कंपनियों पर इंसानों की जिंदगी के साथ “gambling” करने का आरोप लगाया था. ऐसे में Amodei, Altman और Musk के बयान बताते हैं कि AI की रफ्तार के साथ-साथ उसके सुरक्षित इस्तेमाल और संभावित खतरों पर बहस भी लगातार गंभीर होती जा रही है.

अगला लेख