Begin typing your search...

खत्म हो जाए सिलेंडर, तो न हो परेशान! बिना गैस के बन सकती हैं ये आसान रेसिपीज

अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो जाए, तो किचन का काम रुक जाता है और समझ नहीं आता क्या बनाएं. ऐसे समय में अगर बिना गैस के बनने वाली आसान रेसिपीज का पता हो, तो परेशानी तुरंत दूर हो सकती है. कुछ ऐसी डिशेज हैं जिन्हें बिना गैस के भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.

खत्म हो जाए सिलेंडर, तो न हो परेशान! बिना गैस के बन सकती हैं ये आसान रेसिपीज
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 March 2026 10:30 PM IST

आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में हर किसी के पास किचन में ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं होता. कई बार गैस या कुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती. ऐसे में बिना गैस के बनने वाली रेसिपीज बेहद काम की साबित होती हैं. ये न सिर्फ जल्दी बनती हैं बल्कि हेल्दी और स्वादिष्ट भी होती हैं. यहां कम से कम 5 आसान रेसिपीज दी जा रही हैं, जिन्हें आप बिना गैस के आसानी से घर पर बना सकते हैं.

ब्रेड सैंडविच

आवश्यक सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस – 4
  • खीरा – 1
  • टमाटर – 1
  • नमक, काली मिर्च
  • हरी चटनी या मेयोनीज

बनाने का तरीका:

सबसे पहले आलू को अच्छे से मैश कर लें और उसमें नमक व काली मिर्च मिलाएं. अब ब्रेड स्लाइस पर चटनी या मेयोनीज लगाएं. इसके ऊपर आलू का मिश्रण फैलाएं और खीरा व टमाटर के स्लाइस रखें. ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर हल्का दबाएं और सैंडविच तैयार है.

2. स्प्राउट्स सलाद

आवश्यक सामग्री:

अंकुरित मूंग – 1 कप

प्याज – 1 (बारीक कटा)

टमाटर – 1

नींबू का रस

नमक और चाट मसाला

कैसे बनाएं?

एक बाउल में स्प्राउट्स लें. उसमें प्याज और टमाटर डालें. ऊपर से नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह प्रोटीन से भरपूर हेल्दी सलाद तुरंत तैयार हो जाता है.

3. दही चाट

आवश्यक सामग्री:

  • दही – 1 कप
  • नमक, भुना जीरा
  • इमली की चटनी
  • सेव

दही चाट कैसे बनाएं

एक बाउल में दही लें और उसमें ऊपर से नमक, जीरा और इमली की चटनी डालें. अंत में सेव डालकर तुरंत सर्व करें. यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा मिश्रण है.

4. ओट्स फ्रूट बाउल

आवश्यक सामग्री:

  • इंस्टेंट ओट्स – 1/2 कप
  • दूध या दही
  • केला, सेब, आम (कोई भी फल)
  • शहद

बनाने का मेथड

ओट्स को दही या दूध में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. जब ओट्स नरम हो जाएं, तब उसमें कटे हुए फल डालें. ऊपर से शहद डालकर मिक्स करें. यह एक हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता है.

5. पीनट बटर बनाना रोल

आवश्यक सामग्री:

  • ब्रेड – 2 स्लाइस
  • पीनट बटर
  • केला – 1

बनाने की विधि:

ब्रेड के किनारे काटकर उसे बेलन से हल्का पतला कर लें. अब उस पर पीनट बटर लगाएं और बीच में केला रखकर रोल कर लें. छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करें. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है.

अगला लेख