कौन हैं NCP सांसद सुप्रिया सुले के दामाद सारंग, BJP से क्या है कनेक्शन? 7 पॉइंट में जानें पूरा बैकग्राउंड
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले के परिवार में रविवार को खुशियों का माहौल देखने को मिला. उनकी बेटी रेवती सुले ने बिजनेसमैन और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ विवाह रचाया.
Supriya Sule Daughter Wedding
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले के परिवार में रविवार को खुशियों का माहौल देखने को मिला. उनकी बेटी रेवती सुले ने बिजनेसमैन और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ विवाह रचाया. मुंबई में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में राजनीति, उद्योग जगत और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
रेवती सुले एक चर्चित शख्सियत हैं, लेकिन शादी के बाद लोगों की दिलचस्पी उनके पति सारंग लखानी के बारे में भी बढ़ गई है. कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सारंग ने अपनी शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों के दम पर अलग पहचान बनाई है. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सारंग लखानी, जो अब सुप्रिया सुले के दामाद बन गए हैं.
7 पॉइंट में जानें पूरा बैकग्राउंड
1. सारंग लखानी महाराष्ट्र के जाने-माने उद्योगपति और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे हैं. उनका परिवार लंबे समय से व्यापार और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहा है.
X/ @ChitraKWagh
2. सारंग ने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया और मई 2023 में प्रतिष्ठित कोलंबिया बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की. यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में गिना जाता है.
3. MBA से पहले सारंग ने 2014 में नागपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई को आगे बढ़ाया.
X/ @MPLodha
4. सारंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु से भी मैनेजमेंट की पढ़ाई की. यही वजह है कि उन्हें बिजनेस रणनीति और कॉर्पोरेट मैनेजमेंट की अच्छी समझ रखने वाला युवा उद्यमी माना जाता है.
5. सारंग लखानी पिछले करीब 8 सालों से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं. कंपनी के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और विस्तार योजनाओं में उनकी अहम भूमिका रही है.
X/ @VarunKrRana
6. विश्वराज ग्रुप से पहले सारंग मॉडर्न हाइड्रोजन में बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट (BDC) के रूप में काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने व्यवसाय विस्तार और रणनीतिक योजनाओं पर काम किया.
7. कम ही लोग जानते हैं कि सारंग को खेलों में भी गहरी रुचि है. वह बैडमिंटन के कई टूर्नामेंट खेल चुके हैं और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रखते हैं.
शादी में कौन-कौन शामिल हुआ?
मुंबई में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी समेत कई बड़े नाम शामिल हुए. वहीं फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ और रवि किशन जैसे सितारों ने भी समारोह की रौनक बढ़ाई.




