फौजी बंदे लॉयल नहीं होते उनकी 4-5 GF, ऐसा कहने वाली Influencer Ishita Pundeer कौन? Viral Video से मचा बवाल
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर चर्चा में आ गई हैं. वीडियो में उन्होंने फौजी (आर्मी) जवानों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि 'फौजी लोग लॉयल नहीं होते, उनकी 4-5 गर्लफ्रेंड्स होती हैं.'
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ishita Pundeer एक विवादित बयान के बाद सुर्खियों में हैं. भारतीय सेना के जवानों की निजी जिंदगी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. उनके बयान को सेना की गरिमा के खिलाफ बताते हुए लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद इशिता ने माफी मांग ली, लेकिन लोगों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है.
क्या था इशिता सिंह का वायरल बयान?
इस पूरे विवाद की जड़ एक वायरल वीडियो है, जिसमें इशिता सिंह ने भारतीय सेना के जवानों की वफादारी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 'सेना के जवान अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों के प्रति वफादार नहीं होते. वे निश्चित रूप से अपने देश के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन वे अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों के प्रति कभी वफादार नहीं हो सकते.'
उन्होंने आगे दावा किया कि '90 प्रतिशत लोग वफादार नहीं होते… जब वे छुट्टी पर घर आते हैं तो उनके चार से पाँच गर्लफ्रेंड होती हैं.' इस बयान ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली और लोग इसे सेना के सम्मान पर सीधा हमला मानने लगे.
लोगों का गुस्सा क्यों भड़का?
इस टिप्पणी के बाद आम लोगों से लेकर पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे न सिर्फ सेना का अपमान बताया बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी माना. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि सेना के जवान देश की शान हैं और इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश फैलाते हैं. कई लोगों ने मांग की कि इस तरह के कंटेंट को तुरंत हटाया जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.
इशिता सिंह कौन हैं?
Ishita Singh हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. फेसबुक पर 35 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स, पहाड़ी लाइफस्टाइल और नेचर वीडियो के लिए जानी जाती हैं. उनका कंटेंट आमतौर पर पहाड़ी जीवन, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाता है, लेकिन इस बार उनका वीडियो उन्हें विवादों में ले आया.
क्या पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है?
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में इस मामले को लेकर कई शिकायतें दर्ज की गईं. कांग्रेस नेता Yadupati Thakur ने भी पुलिस में शिकायत दी. SP सिरमौर ने बताया कि कई शिकायतों को एक साथ जोड़कर जांच शुरू कर दी गई है और कानून के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी. सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने भी इस बयान के खिलाफ आवाज उठाई है.
क्या माफी से थम गया विवाद?
विवाद बढ़ने के बाद इशिता सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि 'गलती करना मानव स्वभाव है और मुझे अपने पोस्ट पर अफसोस है. इंसान को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. मैंने जिन लोगों को ठेस पहुंचाई है, उनसे मैं माफी भी मांगती हूं.” हालांकि, माफी के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की सीमाओं को लेकर बहस छेड़ दी है.




