WhatsApp Username को लेकर कितने कन्फ्यूजन में हैं आप? FAQ से समझें पूरा प्रोसेस और सभी सवालों के जवाब
WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिसमें यूजर्स मोबाइल नंबर की बजाय Username के जरिए चैट कर सकेंगे. इस अपडेट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं, जैसे- क्या बिना सिम के WhatsApp चलेगा, Username कैसे रिजर्व करें, क्या फोन नंबर पूरी तरह छिप जाएगा और इसके क्या फायदे होंगे?
WhatsApp अपने 3 अरब से ज्यादा यूजर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा Privacy Update लेकर आ रहा है. जल्द ही यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह Username के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. यानी किसी नए व्यक्ति से चैट करने के लिए हर बार अपना फोन नंबर साझा करने की जरूरत नहीं होगी. फीचर की घोषणा के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं. क्या अब WhatsApp बिना मोबाइल नंबर के चलेगा? क्या बिना सिम के अकाउंट बनाया जा सकेगा? क्या कोई भी Username ले सकता है? और अगर आपने समय रहते अपना पसंदीदा Username रिजर्व नहीं किया, तो क्या ईमेल आईडी की तरह वह किसी और के नाम हो जाएगा?
अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम WhatsApp Username फीचर से जुड़े हर बड़े सवाल का आसान भाषा में जवाब देंगे. साथ ही जानेंगे कि यह फीचर कैसे काम करेगा, इसे सबसे पहले कैसे रिजर्व करें, किन नियमों का पालन करना होगा और आखिर यह अपडेट यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से कितना ज्यादा सुरक्षित बनाएगा.
WhatsApp एक नया फीचर ला रहा है, जिसमें यूजर्स अपने मोबाइल नंबर की बजाय एक यूनिक Username बनाकर लोगों से जुड़ सकेंगे. इसका मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाना है ताकि हर बार फोन नंबर शेयर करने की जरूरत न पड़े.
सबसे पहले अपना WhatsApp खोलें और Settings पर जाएं इसके बाद Account चुनें और Username विकल्प पर क्लिक करें, यहां पर अपना पसंदीदा Username सेट करें.
सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपका मोबाइल नंबर हर किसी को दिखाई नहीं देगा. नए व्यक्ति से पहली बार चैट करते समय. बड़े WhatsApp ग्रुप में जुड़ने पर, बिजनेस अकाउंट से संपर्क करते समय. इन परिस्थितियों में आपका Username दिखाई देगा, फोन नंबर नहीं.
WhatsApp ने Username के लिए कुछ नियम तय किए हैं. 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए. हर Username यूनिक होगा. बाद में Username बदला या हटाया जा सकेगा. कुछ हाई-प्रोफाइल नाम (जैसे सेलिब्रिटी या सरकारी संस्थाएं) रिजर्व रहेंगे ताकि कोई उनका गलत इस्तेमाल न कर सके.
नहीं. WhatsApp अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर अभी भी जरूरी रहेगा. लेकिन पहली बार किसी से संपर्क करने या कुछ विशेष परिस्थितियों में आपका नंबर सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देगा.
नहीं. WhatsApp किसी तरह की Public Username Directory नहीं बनाएगा. कोई व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर पाएगा जब उसे आपका सही Username पता होगा.
WhatsApp अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Username Key भी ला सकता है. यह एक छोटा कोड होगा, जिससे केवल वही व्यक्ति आपको मैसेज भेज सकेगा जिसके पास आपका Username और Key दोनों होंगे. जरूरत पड़ने पर इसे बदला भी जा सकेगा.
यदि आपके WhatsApp में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. कुछ समय बाद दोबारा चेक करें. यह फीचर सभी यूजर्स तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचेगा.
WhatsApp भारत में 2010 शुरू हुआ देखते ही देखते यह लोकप्रिय मैसेज का अड्डा बन गया. इसे बनाया था Jan Koum और Brian Acton ने, साल 2009 में अमेरिका में. भारत में अनुमानित WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है, यहां 500 मिलियन+ से ज्यादा यूजर्स हैं.




