देशभर में अब मौसम फिर में बदलाव, तेज धूप से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास; जानें अन्य राज्य का हाल
देशभर में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.
देशभर में अब मौसम फिर से बदलाव की ओर बढ़ रहा है. सुबह और शाम को ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिससे काफी ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसास होता है और ठंड का असर कम लगता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खबर दी है कि दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आ रहे हैं, जिनके कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने वाली है.
IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 फरवरी को और फिर 9 से 11 फरवरी के बीच कुछ जगहों पर बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है. खासकर 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से) चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा, जिससे ठंड का जोर कम हो जाएगा.
दिल्ली का मौसम
देशभर में अब मौसम फिर से बदलाव की ओर बढ़ रहा है. सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे काफी ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसास होता है और ठंड का असर कम लगता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खबर दी है कि दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आ रहे हैं, जिनके कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने वाली है. IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 फरवरी को और फिर 9 से 11 फरवरी के बीच कुछ जगहों पर बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है. खासकर 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से) चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा, जिससे ठंड का जोर कम हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश और बिहार
पिछले पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद अब हवा की दिशा बदल गई है. लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान थोड़ा गिरा है और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है. कल भी कई जगहों पर सुबह कोहरा रहेगा, जिससे दृश्यता कम हो सकती है. दिन में धूप निकलेगी और मौसम ठीक रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड महसूस होगी. आने वाले दिनों में मौसम में थोड़ा उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. बिहार में दिन में अच्छी धूप निकल रही है, जिससे ठंड काफी कम लग रही है. लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया जा रहा है. IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर सामान्य बना रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड में 7 और 8 फरवरी को कुछ इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़कों पर चलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. फिलहाल अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड का असर बना रहेगा. हालांकि 9 से 11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में अभी सुबह और रात को घना कोहरा छाया रह सकता है.न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री के बीच है। IMD ने 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल (7 फरवरी) तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, बस कोहरा ज्यादा परेशान करेगा.
राजस्थान और जम्मू-कश्मीर
राजस्थान में अभी पश्चिमी विक्षोभों का असर है, जिससे तापमान सामान्य से कम चल रहा है. पूर्वी राजस्थान के सीकर में हाल ही में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था, जो काफी कम है. कल भी सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड रहेगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड का एहसास बना रहेगा. जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो चुकी है. कल मौसम थोड़ा स्थिर रहेगा, लेकिन 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात होने की संभावना है. 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे जा रहा है, इसलिए ठंड बहुत तेज है.





