तू रजिया बन तू दुर्गा बन, तू कभी ना बिन कपड़ों वाली बन! क्या राजनीति में महिलाओं की Entry बिस्तर से होती है- सच का सामना- Video Viral
सोशल मीडिया पर सीमा गोविंद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दावा करते हुए कहती है कि राजनीति में महिलाओं की Entry बिस्तर से होती है तो वहीं वीडियो के आखिर में कहती है कि तू रजिया बन तू दुर्गा बन, तू कभी ना बिन कपड़ों वाली बन.
फेमस कंटेंट क्रिएटर और मोटिवेशनल स्पीकर सीमा गोविंद इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. गोविंद फाउंडेशन की संस्थापक सीमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में राजनीति और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद बहस तेज हो गई है.
वीडियो में सीमा गोविंद ने दावा किया कि जब वह एक साल तक राजनीति में एक्टिव रहीं, तब उन्हें कई तरह के दबाव और अनुचित मांगों का सामना करना पड़ा. उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मजबूत बनना होगा 'तू रजिया बन, तू दुर्गा बन, तू कभी ना बिन कपड़ों वाली बन.' सीमा ने यह भी दावा करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की एंट्री नेताओं के ‘बिस्तर’ के रास्ते होकर जाती है.
क्या राजनीति में महिलाओं की Entry बिस्तर से होती है?
सीमा गोविंद वीडियो में कहती है कि 'कहा जाता है कि राजनीति में महिलाओं का रास्ता नेताओं के बिस्तर से होकर निकलता है. यह बिल्कुल सच बात है और आज मैं बहुत सारे खुलासे करूंगी. अपने जीवन से Related भी करूंगी और अभी जो मधु किशोर हैं वो आरोप लगा रही हैं. मोदीनामा जिन्होंने लिखी है, उनकी Biography लिखी है. जो जिसकी Biography लिखता है तो उसकी Personal life के बारे में, उसके अंदर तक बहुत सारी चीजों के बारे में उसको पता होता है. तो आज वो इस बात को खुलासे कर रही हैं कि ऐसा है तो मैं समझती हूं कुछ ना कुछ सच ही होगा. उसमें गलत तो वो नहीं बोलेंगी और उनके साहस को भी प्रणाम करती हूं कि इतना बड़ा साहस उन्होंने किया पर पता नहीं वो इतनी लेट क्यों बता रही हैं. कोई मजबूरी रही होगी उनकी?
2009-10 के अनुभव में क्या हुआ था?
सीमा आगे कहती है कि 'मैं 2009-10 में जब अपने school और college चलाया करती थी तो जब कभी city में कोई program होता था, कोई आया तो मुझे वक्ता के तौर पर lecture देने के लिए बुलाया जाता था. एक बार महिला दिवस का कार्यक्रम था. मंत्री भी आए हुए थे और मुझे मुख्य वक्ता के तौर पर वहां बुलाया था. मैं वहां गई. मैंने अपना lecture दिया. उसके बाद जिन्होंने यह आयोजन किया था, उनको उस मंत्री ने फोन करके बोला कि एक बार हमारी उन मैडम से मीटिंग करा दो. हम उनको राजनीति में लाना चाहते हैं. उन्होंने मुझे कहा कि मैडम वो आपसे मिलना चाहते हैं. मैंने कहा मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है तो उन्होंने कहा कि अच्छे लोग नहीं आएंगे तो कैसे बात बनेगी? मैं गई, बात की और उन्होंने मुझे राजनीति में entry कराई और एक अच्छा पद दिया.
एक साल के अंदर राजनीति में सीमा ने क्या देखा?
सीमा ने आगे कहा कि 'मैं एक साल ही टिक पाई वहां पर क्योंकि जो अंदर के हालात थे, जो अंदर औरतों की स्थिति थी, वो देखकर मेरा मन पूरी तरीके से खराब हो गया. और यह सच बात है कि 90% महिलाएं जो है, इसी रास्ते से होकर वहां पहुंचती हैं. 10% महिलाएं सिर्फ वो हैं जो कि या तो बहुत Political Background से आई हुई होती हैं मजबूत या फिर जनता का उनके पास इतना बड़ा समर्थन होता है तब वो वहां पहुंचती हैं. एक साल में मैंने देखा मैं नीचे से लेकर ऊपर तक हर नेता से मिली. लेकिन सबका एक ही चीज Give And Take, Give And Take. आपके पास क्या है देने के लिए. काबिलियत नहीं चाहिए किसी को आपकी भाई.
महिला नेताओं के बीच क्या बातचीत सुनी?
सीमा ने आगे कहा कि 'महिला party, party office में एक बार दो महिलाएं बात कर रही हैं. दोनों पार्षद हैं. एक को ticket दे दिया, दूसरे को नहीं दिया. जिसको नहीं दिया वो कह रही है कि और क्या करूं. सब तो कपड़े खोल दिए, सब तो दे दिया. फिर भी ticket नहीं दी. यह सुनकर मैं सन्न रह गई. हमने कहा कि आप इस बलबूते पर राजनीति में आएंगी. तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम क्या सोचती हो, तुम अपनी काबिलियत के दम पर ऊपर पहुंचोगी. और उनकी बात सच साबित निकली'.
क्या वजह रही राजनीति छोड़ने की?
मैं जहां कहीं भी जाऊं, मुझसे सिर्फ एक ही demand हो. हमने कहा, यह तो मेरे बस की बात कभी नहीं है भाई. ऐसी राजनीति को प्रणाम करती हूं भाई. रखो अपने पास. और मैंने एक साल के बाद वो राजनीति छोड़ दी. लेकिन एक साल में मैंने बहुत कुछ अंदर गंदगी देखी और यह हर party का हाल है. कोई party दूध की धुली नहीं है. लेकिन यह सच बात है कि जो धर्म ध्वजा का इतना बड़ा काम कर रही है ना, जितनी धर्माधिकारी उतनी बड़ी बेवजह है. उनका सिर्फ एक चेहरा है, अंदर बहुत गंदगी है सबके.
क्या कल्याण सिंह से जुड़ा भी कोई अनुभव रहा?
आगे सीमा गोविंद एक कहानी सुनाते हुए बताती है कि मेरा college का काम था और college का काम यहां जो governor थे उस समय पर अब वो नहीं है कल्याण सिंह, उनसे मैं मिली उस college के काम के लिए. उन्होंने तो सीधा मुझसे एकदम से जैसे कहते हैं कि नहीं ये दो और ये लो. हमने कहा यह क्या तरीका है भाई? और उन्होंने मेरा काम नहीं किया. जब मैंने मना कर दिया कि मैं ये तो नहीं कर पाऊंगी कैसे भी, तो उन्होंने मेरे college में 10 कमियां निकाल दी. अब मुझे पता था कि ये नहीं चलने देंगे. आखिरकार मैंने वो college बंद कर दिया.
महिलाओं को सीमा गोविंद ने क्या संदेश दिया?
सीमा आगे कहती है कि 'यहां की एक सड़ी हुई राजनीति का हिस्सा है. लेकिन मैं फिर भी उन महिलाओं से यह कहूंगी कि भाई आप इतनी महत्वाकांक्षी कैसे हो सकती हो कि अपनी आपके पास जो अपनी सबसे अनमोल चीज होती है, आप उसी को दांव पर लगा देती हो. यहां सारे पुरुष ही गलत नहीं है कि भाई सारे जो है, सारा दोष जो है आदमियों का है. औरतें तो बहुत अच्छी धुली हुई हैं, ऐसा भी नहीं है. क्योंकि औरतें ऐसी हैं तभी वो ऐसा हो रहा है. वो करती हैं ऐसा compromise करती हैं तभी तो. तो आपको compromise करने की क्या जरूरत है? हो रहा है तो ठीक है नहीं, बैठो अपने घर पर. लेकिन यह सच है 90% के साथ महिलाओं के साथ यही हो रहा है. अभी और खुलासे होंगे इस चीज पर तो आगे चीजें आएंगी.
चार बड़ी बातें जो उन्होंने महिलाओं से कही
- तू रजिया बन, तू दुर्गा बन. तू कभी ना बिन कपड़ों वाली बन.
- तेरे बदन पर मरते लोग, तू उस बदन की रखवाली बन. तू हर घर की इज्जत और आन है.
- तू नहीं अय्याश मर्दों की शान है. तू पैसे पर मत नाच. तू पैसा बरसाने वाली देवी बन.
- नाचना बुरी बात नहीं है, वो भी एक कला है. पर तू अय्याश मर्दों को, जल्लादों को नचाने वाली बन.
कौन हैं Seema Govind? जानिए पूरा विवाद और पहचान
Seema Govind एक जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर, मोटिवेशनल स्पीकर और गोविंद फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस वीडियो में उन्होंने राजनीति में महिलाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि सिस्टम में कई कड़वी सच्चाइयां हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है. उनके इस बयान ने राजनीति में महिलाओं की स्थिति और चुनौतियों पर एक नई चर्चा छेड़ दी है. वह सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो शेयर करती है और लोगों को एक्टिव भी करती है सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में उनके 210K फॉलोवर्स हैं तो वहीं उनकी वीडियो भी खूब वायरल होती है.




