Begin typing your search...

मजबूरी या जरूरी! दिल्ली में गिरी बिल्डिंग तो क्यों MCD के खिलाफ ABVP ने ही खोल दिया मोर्चा, कहीं DUSU इलेक्शन तो नहीं वजह?

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद ABVP ने MCD मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. संगठन ने MCD पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों के PG की सुरक्षा जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की.

मजबूरी या जरूरी! दिल्ली में गिरी बिल्डिंग तो क्यों MCD के खिलाफ ABVP ने ही खोल दिया मोर्चा, कहीं DUSU इलेक्शन तो नहीं वजह?
X

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG हॉस्टल की इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के बाद अब इस हादसे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. ABVP ने सत्य निकेतन हादसे के लिए MCD की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि जब इन इमारतों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं तो MCD की ओर से समय रहते इनका निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में इस समय बीजेपी की सरकार है और ABVP को बीजेपी का छात्र संगठन माना जाता है. ऐसे में अपनी ही पार्टी की सरकार के तहत आने वाले MCD के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है.

आखिर एबीवीपी क्यों कर रहा है प्रदर्शन?

इसके पीछे 18 सितंबर को होने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव को भी एक संभावित वजह के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में ABVP के लिए छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दा बन सकता है. सोशल मीडिया यूजर रणविजय लिखते हैं,"18 तारीख को दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव है, इसल‍िए ABVP वाले अपनी ही पार्टी के ख‍िलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. चुनाव के ल‍िए ही सही.. ये तो मान रहे हैं क‍ि BJP सरकार ने स‍िस्‍टम बर्बाद कर रखा है."

एबीवीपी का एमसीडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन?

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्य निकेतन में हुआ हादसा MCD की लापरवाही का नतीजा है. ABVP ने सवाल उठाया कि जिन इमारतों और PG में छात्र रह रहे हैं, उनका समय रहते निरीक्षण क्यों नहीं किया गया. संगठन ने मांग की कि हादसे के बाद दिल्ली में छात्रों के रहने वाले सभी PG और अन्य ऐसी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए और तय सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन सुनिश्चित किया जाए.

एबीवीपी के नेशनल सेक्रेटरी ने क्या कहा?

ABVP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने MCD की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि MCD उन बिल्डिंग और PG का इंस्पेक्शन क्यों नहीं कर पाई, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं. उन्होंने मांग की कि सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के रहने वाले अन्य PG में भी सुरक्षा मानकों की जांच हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है.

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों से झड़प

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी कथित तौर पर जबरदस्ती MCD के A ब्लॉक में दाखिल होने लगे. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई और मामला झड़प तक पहुंच गया.

प्रदर्शनकारियों ने MCD कमिश्नर से 24 घंटे के अंदर जवाब देने की मांग की. ABVP की ओर से कहा गया कि अगर इस मामले में जवाबदेही तय नहीं होती है तो संगठन कमिश्नर के ऑफिस में जाकर उनका इस्तीफा मांगेगा.

ABVP का कहना है कि सत्य निकेतन में हुई घटना के बाद सिर्फ राहत और बचाव तक मामला सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि छात्रों के रहने वाली इमारतों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों ने पहले क्या कदम उठाए थे. संगठन ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों के लिए चल रहे PG की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए और जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, वहां कार्रवाई की जाए.

अगला लेख