Begin typing your search...

कौन हैं Surabhi Vanzara जो Samay Raina के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आईं, वायरल हो रहे बेबाक जवाब

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अभिनेत्री और स्टैंड-अप कॉमेडियन सुरभि वंजारा अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. शो में उन्होंने समय रैना और पैनल के सदस्यों को मजेदार अंदाज में जवाब दिए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुरभि वंजारा कौन हैं और वह पहले किन फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं?

कौन हैं Surabhi Vanzara जो Samay Raina के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आईं, वायरल हो रहे बेबाक जवाब
X
( Image Source:  Facebook: Surabhi Saurabh Vanzara )

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शो के बाद चर्चा में आए हैं. अब अभिनेत्री और स्टैंड-अप कॉमेडियन सुरभि वंजारा भी अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं. शो में उन्होंने समय रैना और पैनल के सदस्यों को ऐसे जवाब दिए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

शो के दौरान कुशाग्र श्रीवास्तव ने सुरभि के लुक की तुलना ‘कोमोलिका’ से की. सुरभि ने तुरंत उनका नाम पूछा और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पैनल में मौजूद बाकी सभी लोगों को जानती हैं, लेकिन उन्हें नहीं जानतीं.

सुरभि वंजारा मनोरंजन की दुनिया में काफी पुराना नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के चर्चित शो ‘सीआईडी’, ‘आहट’, ‘श्श्श्श्श... कोई है’ और ‘हैलो इंस्पेक्टर’ जैसे सीरियल्स से की थी. इनमें उन्होंने अलग-अलग एपिसोडिक किरदार निभाए.

2003 में उन्हें ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से पहचान मिली. इस शो में उन्होंने मारिया का किरदार निभाया था. इसके बाद सुरभि ने फिल्मों का रुख किया और 2004 में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की फिल्म ‘मर्डर’ में नजर आईं. फिल्म में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था.

‘मर्डर’ के अलावा इन फिल्मों और शोज में भी किया काम

‘मर्डर’ के बाद सुरभि इमरान हाशमी की फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में भी दिखाई दीं. इसके अलावा उन्होंने ‘हेट स्टोरी 2’ में भी काम किया है. टीवी की बात करें तो वह ‘एफआईआर’, ‘हिटलर दीदी’ और ‘कुबूल है’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. पिछले कुछ समय से सुरभि स्टैंड-अप कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट पर भी फोकस कर रही हैं. वह करीब दो साल से स्टैंड-अप कर रही हैं और अपने शो के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

शो में समय रैना को दिए बेबाक जवाब

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में सुरभि ने स्टैंड-अप कॉमेडी पेश की. उन्होंने एक गृहिणी के तौर पर अमीर गुजराती फिल्म में काम करने को लेकर मजेदार बातें कीं. उनके प्रदर्शन से समय रैना खास प्रभावित नजर नहीं आए. वहीं पैनल में बैठे अश्वनीर ग्रोवर ने भी उनके प्रदर्शन पर अपनी राय रखी.

सुरभि ने बताया कि वह हैबिटैट में भी परफॉर्म कर चुकी हैं. इस पर समय ने मजाक करते हुए कहा कि वह आकर हैबिटैट तोड़ देंगे.इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई.शो में सुरभि कहती हैं कि समय तुमसे मिलना आसान नहीं है तुमने पूरे देश को मेंटली डिस्टर्ब किया हुआ है.

पहनावे पर टिप्पणी का भी दिया करारा जवाब

शो के दौरान कुशाग्र श्रीवास्तव ने सुरभि के लुक की तुलना ‘कोमोलिका’ से की. सुरभि ने तुरंत उनका नाम पूछा और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पैनल में मौजूद बाकी सभी लोगों को जानती हैं, लेकिन उन्हें नहीं जानतीं. उनके इस जवाब पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं.

एक अन्य बातचीत में समय रैना की टिप्पणी का भी सुरभि ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने पलटकर कहा कि समय से मिलना आसान नहीं है और उनका सामना करना ही किसी को ‘मानसिक रूप से परेशान’ कर सकता है.

सुरभि का यह जवाब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.फिलहाल सुरभि के इंस्टाग्राम पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह वहां अपने स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो और छोटे-छोटे क्लिप शेयर करती हैं.

अगला लेख