Begin typing your search...

राजधानी और शताब्‍दी को मिलेगी टक्‍कर! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया युग, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जो स्पीड, सेफटी और आराम का एक नया स्टेंडर्ड सेट करेगी, जल्द ही अपनी पहली यात्रा के लिए तैयार होगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे के भविष्य की एक झलक है. यह यात्रियों को गति, सुरक्षा, और आराम का ऐसा अनुभव देगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया.

राजधानी और शताब्‍दी को मिलेगी टक्‍कर! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया युग, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
X
( Image Source:  Social Media- X- Amαr @Amarrrrz )

भारतीय रेलवे एक बार फिर अपने टेक्नोलॉजी और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जो स्पीड, सेफटी और आराम का एक नया स्टेंडर्ड सेट करेगी, जल्द ही अपनी पहली यात्रा के लिए तैयार होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो गया है और इसका फील्ड ट्रायल जल्द शुरू होगा.

इस ट्रेन को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किया गया है. क्वालिटी और सेफ्टी टेस्टिंग पूरे होने के बाद इसे यात्री सेवा में शामिल किया जाएगा. यह नई ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से भी बेहतर अनुभव देने का वादा करती है.

तेज स्पीड और झटके-के बिना सफर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड प्राप्त करने में सक्षम है और भारतीय रेलवे की अप्रूव्ड स्पीड लिमीट 160 किमी/घंटा पर चलेगी. ट्रेन के विशेष डिजाइन और कपलर इसे सफर के दौरान झटकों से मुक्त बनाते हैं.

आरामदायक और माडर्न कोच का डिज़ाइन

ट्रेन में 16 यात्री कोच होंगे, जिनमें 11 एसी 3-टीयर, 4 एसी 2-टीयर, और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं. हर बर्थ में अतिरिक्त पैडिंग और सुविधाजनक सीढ़ी का प्रावधान है ताकि ऊपर वाली बर्थ तक पहुंचना आसान हो.

यात्री-केंद्रित सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए रात में अच्छी रोशनी. किसी भी तरह की जानकारी और सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम. साथ ही हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और तो और मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट होंगे.

फ्लाइट जैसी माडर्न टॉयलेट सुविधाएं

स्वच्छता को ध्यान रखते हुए और आराम के लिए मॉड्यूलर बायो-वैक्यूम टॉयलेट है. शिशुओं के लिए नैपी चेंजिंग स्टेशन और एसी फर्स्ट क्लास कोच में गर्म पानी की सुविधा.

यूरोपीय डिजाइन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिज़ाइन यूरोपीय ट्रेनों से प्रेरित है, लेकिन इसे भारतीय यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. ट्रेन के गैंगवे पूरी तरह से सील हैं, जिससे अंदर का वातावरण धूल-मुक्त और अच्छी एयर-कंडीशनिंग के साथ सुरक्षित रहता है.

सेफ्टी कवच टेक्नोलॉजी

इस वंदे भारत ट्रेन में कवच टेक्नोलॉजी है, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है और साथ ही आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम है जो यात्री और लोको पायलट के बीच संचार के लिए है.

वंदे भारत स्लीपर लॉन्च: कब शुरू होगी सेवा?

वर्तमान में यह ट्रेन ICF चेन्नई में क्वालिटी और सेफ्टी टेस्टिंग से गुजर रही है. अगले 2-3 महीनों में टेस्ट पूरा होने के बाद इसे यात्री सेवा के लिए हरी झंडी मिल सकती है.

नया युग, नई उम्मीदें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे के भविष्य की एक झलक है. यह यात्रियों को गति, सुरक्षा, और आराम का ऐसा अनुभव देगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया. तैयार हो जाइए इस नए सफर के लिए!

अगला लेख