पैर छुए-गले लगाया, बंगाल में BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता का पीएम मोदी ने ऐसे किया सम्मान, 98 साल के माखन लाल 1952 में गए थे जेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल BJP के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार के पैर छूकर सम्मान दिया. समारोह की तस्वीरें चर्चा में हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद से हर रोज वहां की राजनीति में चौंकाने वाले नजारे सामने आ रहे हैं. आज एक फिर सभी को अचंभित करने वाला पल उस समय सामने आया, जब पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने व 98 साल के कार्यकर्ता को सभी के सामने झुककर पांव छुए और उन्हें गले लगाया. इतना ही नहीं, उनसे बातचीत भी की. यह काम मोदी ने उस समय किया जब वो शनिवार को बंगाल बीजेपी के पहले सीएम सुवेंद्र अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में कोलकाता पहुंचे थे. खास बात यह है कि पीएम ने यह काम उसी मंच पर किया, जिस मंच से सुवेंद्र अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ लिया.
क्या है पूरा मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के 98 साल के माखन लाल सरकार के पैर छुए, जिन्हें BJP ने पार्टी पहले कार्यकर्ता के तौर पर पेश किया था. आरोप है कि राज्य में कांग्रेस के शासनकाल से ही BJP के प्रति वफादार होने की वजह से उन्हें प्रताड़ित किया गया था. एक बार तो उन्हें गाना गाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था.
पीएम मोदी ने ९८ वर्षीय माखन लाल सरकार के पैर छुए, जिन्हें BJP ने सिलीगुड़ी के एक पुराने पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पेश किया गया था. बताया जाता है कि कांग्रेस के जमाने से ही पार्टी के प्रति अपनी वफादारी के चलते उन्हें कथित तौर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था.
संघ परिवार भी माखन को देता है विशेष सम्मान
रिपोर्ट्स के अनुसार, माखन लाल सरकार लंबे समय से सामाजिक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं. उन्हें वैचारिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले बुजुर्ग कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है. समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाकर सम्मानित भी किया, जिसे BJP और संघ परिवार के भीतर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा गया.




