मोदी नहीं जाने वाले...ऐसा कहने वाला संतोष कुमार निकला कांग्रेसी, बताया खड़गे के कार्यक्रम में क्यों मचाया हंगामा? शिकायत दर्ज
पटना में ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई. संतोष कुमार ने खुद को कांग्रेस समर्थक बताते हुए पिटाई का आरोप लगाया.
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक कार्यक्रम में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही गई एक बात पर खड़गे भड़क उठे. भाजपा पर निशाना साध रहे खड़गे ने भीड़ से आवाज सुनी कि 'मोदी नहीं जाने वाले.' इस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 'मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा.' खड़गे ने यह बात तीन बार दोहराई, जिसके बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया. इस मामले पर ताजा अपडेट हैं कि पटना के कोतवाली में खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है.
जब कार्यक्रम में मौजूद संतोष कुमार की कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी. बाहर निकाले जाने के बाद संतोष ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और दावा किया कि वह कांग्रेस समर्थक हैं. उनका कहना था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. आखिर संतोष कुमार ने ऐसा क्या कहा था, जिसे सुनकर खड़गे भड़क गए और कार्यक्रम में हंगामा मच गया?
संतोष कुमार-- पूरे देश का विरोध मोदी जी नहीं कर रहे हैं, देश समाज का खिलवाड़ नहीं हो रहा है.
रिपोर्टर- किसके साथ हो रहा है?
संतोष कुमार-- पूरे देश की आवाम, मोदी 12 साल से तमाशा करके रखी है? क्या दिया मोदी ने सबके साथ में आपको क्या मिला?
आगे संतोष कुमार ने बताया कि हमने खड़गे विरोध नहीं किया उन्हीं के साथ हैं. हमारा कहना ये था कि पिछले 12 साल में मोदी ने किसानों को कैसे भगाया अभी कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को मोदी ने कैसे भगाया ये सब देश की जनता नहीं देख रही क्या?
आगे संतोष कुमार ने अपने अधूरे शब्द को साफ करते हुए कहा कि हमारा मतलब ये था कि जब तक मोदी सरकार का विद्रोह नहीं होगा वो नहीं जाएगा. आगे कहा कि हमको इसलिए मारा गया कि उन्हें लगा की मैं भाजपा का आदमी हूं.
संतोष कुमार ने आगे कहा कि गलतफहमी में मेरे साथ हूं और मैं राष्ट्रभक्त आदमी हूं आखिर में उसने कहा कि मेरा नाम संतोष कुमार हैं और बिहार के छपरा का रहने वाला हूं. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
खड़गे के बयान पर भाजपा के बोल?
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस बयान पर भाजपा पूरी तरह से हमलावर तो वहीं एक के बाद भाजपा के नेता खड़गे के इस बयान पर आपत्ति जता रहे हैं तो वहीं निशिकांत दुबे ने कहा मुझे तो लगा था राहुल बाबा की मुर्ख हैं लेकिन ये तो मुर्खों की टोली है वहीं नेहरू को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब अंत का समय आ चुका है तो अमित शाह ने भी कांग्रेस पर तीखा वार किया तो वहीं भाजपा ने ट्वीट करते हुए गुंडा मवाली जैसे इस बयान को बताया है इसी के साथ पटना के कोतवाली में खड़गे के इस पर शिकायत दर्ज कर ली गई है.




