पांच बेडरूम, बार काउंटर और जकूजी... क्या आपने देखा Bigg Boss 20 के ScoutOP का आलीशान घर
Bigg Boss 20 के ScoutOP का घर बेहद आलीशान है, जहां प्राइवेट लिफ्ट, होम थिएटर, बार काउंटर और शानदार गेमिंग स्टूडियो जैसी चीजें घर को यूनीक बनाती हैं.
Bigg Boss 20 में ScoutOP यानी तन्मय सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शो में लवप्रीत कौर गिल के साथ उनकी नजदीकियों की बातें हो रही हैं, तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी की एंट्री ने भी सबका ध्यान खींचा. काश्वी ने स्काउट को लव से दूर रहने की नसीहत दी है.
इन सबके बीच स्काउट ओपी के घर की तस्वीरें भी लोगों को हैरान कर रही हैं. उनका घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं लगता. कई मंजिलों में बने इस घर में पांच बेडरूम हैं और हर कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. घर में घुसते ही शानदार फर्श और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है. यहां प्राइवेट लिफ्ट से लेकर बड़े लिविंग एरिया और खुले किचन तक, हर चीज घर को खास बनाती है. घर में बार काउंटर और होम थिएटर भी है.
कैसा है घर का डिजाइन
घर का डिजाइन मॉर्डन है और इसमें हल्के रंगों के साथ लकड़ी और मार्बल का इस्तेमाल किया गया है. घर के अंदर घुसते ही बड़ा हॉल दिखाई देता है, जहां मार्बल का फर्श और सलीके से सजाया गया इंटीरियर नजर आता है. घर के मेन दरवाजे पर पासवर्ड से खुलने वाला सेफ्टी सिस्टम भी लगा है.
पांच बेडरूम और प्राइवेट लिफ्ट
स्काउट के घर में कुल पांच बेडरूम हैं. ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरे हैं, जिनमें से एक मास्टर बेडरूम है. यहां हल्के रंगों और लकड़ी के काम से सादगी भरा लुक दिया गया है. घर में मेहमानों के ठहरने के लिए भी कमरे हैं. इसके अलावा, यहां प्राइवेट लिफ्ट की सर्विस भी है, जो घर को और खास बनाती है.
लग्जरी बाथरूम
घर का बाथरूम भी लग्जरी अंदाज में तैयार किया गया है. इसमें जकूजी भी है. वहीं, कपड़े रखने के लिए एक बड़ी वॉक-इन अलमारी बनाई गई है. इसमें कांच वाले कैबिनेट, एलईडी लाइट और तैयार होने के लिए अलग जगह मौजूद है.
गेमिंग स्टूडियो और होम थिएटर है खास
स्काउट के घर का सबसे खास हिस्सा उसका गेमिंग और एंटरटेनमेंट एरिया है. यहां आरामदायक सोफे, होम थिएटर और बार काउंटर बनाया गया है. गेमिंग के लिए अलग स्टूडियो है, जिसमें बड़े मॉनिटर, शानदार गेमिंग सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग के डिवाइस और खास एलईडी लाइटिंग लगी है. एक गेमर के लिए यह कमरा किसी सपने से कम नहीं है.




