Begin typing your search...
इधर INDIA गठबंधन की बैठक में पहुंचीं ममता, उधर NDA का हिस्सा बन गए 20 सांसद, चुनावी हार के बाद TMC चीफ को लगे ये 5 झटके
एक ओर जहां ममता इंडिया गठबंधन में बैठक के लिए पहुंचीं थी उधर उनके 20 सांसद NDA में हिस्सा बनने के लिए ओम बिरला को पत्र लिखा है. इसी के साथ ममता के पांच झटकों के बारे में जानते हैं...
करीब दो साल बाद 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई. बैठक के बीच उनकी पार्टी को लेकर आई कुछ खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी.
News18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ममता के पार्टी में फूट 20 सांसद NDA में हिस्सा लेने के लिए प्रस्ताव दिया और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को NDA ज्वाइन करने का पत्र लिखा है. इसी के साथ आइए ममता के चुनाव हार जाने के बाद TMC चीफ को लगे पांच झटके के बारे में आइए एक नजर मारते हैं..
- चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी की संगठन पर पहले जैसी पकड़ नहीं दिखाई दे रही. लंबे समय तक पार्टी और सरकार दोनों पर मजबूत नियंत्रण रखने वाली ममता को अब आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और जहां कभी TMC में उनकी मनमानी थी वहीं अब गुमनामी दिख रही है.
- वहीं दूसरे झटके की बात करें तो चुनाव हार के बाद ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता अभिषेक बनर्जी की सोनार में जमकर मारपीट हुई और इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले ED ने समन भेजा और 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया हैै.
- वही ममता के तीसरे झटके की बात करें तो चुनाव हार के उनका खुद की पार्टी से एक तरह मानो वर्चस्व ही खत्म हो गया हो और खुद की बनाई गई पार्टी में उन्हीं की कोई न सुने और उनके ही 59 विधायक उन्हीं के खिलाफ बगावत करके रिताब्रत बनर्जी का विपक्ष का नेता बना दिया और फिर ममता को ही ऑफर देने लगे.
- कोलकाता नगर निगम के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम के पद छोड़ने की खबर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी. उन्हें पार्टी का प्रभावशाली मुस्लिम चेहरा माना जाता है, ऐसे में उनका इस्तीफा संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
- वहीं अब खबर सुनने में आ रही है कि ममता जहां इंडिया गठबंधन में बैठक के लिए दिल्ली पहुंची थीं उधर वहां उनके 20 सांसदों ने NDA ज्वाइन करने का फैसला ले लिया है और स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिख दिया है.




