अबे आदमी हो या जानवर? 3 साल के बच्चे को घुमाया और फिर जमीन पर पटक दिया, नहीं देखा जाता VIDEO
महाराष्ट्र के वसई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने महज 3 साल के मासूम बच्चे को पहले घुमाया और फिर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
महाराष्ट्र के वसई से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक निर्दोष मासूम इसकी चपेट में आ गया. आरोपी ने अपनी निजी रंजिश का बदला लेने के लिए 3.5 साल के बच्चे को निशाना बनाया, जिसे देखकर हर कोई गुस्से और सदमे में है.
घटना के सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. वीडियो में दिखाई दे रही बर्बरता इतनी भयावह है कि लोग इसे देख भी नहीं पा रहे. एक मासूम, जो अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, अचानक दरिंदगी का शिकार बन गया. 37 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उसे पहले पकड़कर लाता है फिर उठाकर जमीन पर पटक देता है ऐसे लेकर जाता है. यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है इसलिए स्टेट मिरर वीडियो को नहीं दिखा रहा है.
आखिर क्या हुआ था उस शाम?
वसई पश्चिम के कोर्ट के पास स्थित अनुपम घर कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच यह खौफनाक वारदात हुई. सोसायटी में बच्चे खेल रहे थे, तभी आरोपी संदीप पवार की नजर मासूम विघ्नेश कोंडारे पर पड़ी. बताया जा रहा है कि आरोपी का बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसका गुस्सा उसने मासूम पर निकाल दिया.
कैसे मासूम को बनाया अपनी नफरत का शिकार?
प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने बिना किसी उकसावे के बच्चे को पकड़ा, उसके पैरों से उल्टा लटकाया और कपड़े धोने की तरह कई बार घुमाया. इसके बाद उसने बच्चे को जोर से जमीन पर पटक दिया. वीडियो में दिख रही यह क्रूरता इतनी भयानक है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि इंसानियत पर हमला माना जा रहा है.
बच्चे की हालत कैसी है?
घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को मीरा रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है.
आरोपी कौन है और क्या कार्रवाई हुई?"
आरोपी संदीप पवार उसी सोसायटी के बी विंग का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.
स्थानीय लोगों में कितना गुस्सा है?
इस घटना के बाद सोसायटी और आसपास के इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. स्थानीय निवासी कल्पेश पाटिल ने बताया कि लोग डरे हुए भी हैं और बेहद गुस्से में भी. लोगों का कहना है कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को समाज में रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.




