Begin typing your search...

शादी नहीं करना चाहती थी सिया, लेकिन पीछे हटने को तैयार नहीं था केतन- पुलिस जांच में नए-नए खुलासे, अब तक के 10 बड़े अपडेट

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान कई नए खुलासे सामने आए हैं. पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर सिया गोयल ने बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और इस बात की जानकारी उसने मंगेतर को भी दी थी.

शादी नहीं करना चाहती थी सिया, लेकिन पीछे हटने को तैयार नहीं था केतन- पुलिस जांच में नए-नए खुलासे, अब तक के 10 बड़े अपडेट
X

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल कथित तौर पर अपनी सगाई तोड़ना चाहती थी और वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. हालांकि पुलिस के अनुसार, सिया के बार-बार मना करने के बावजूद केतन इस रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी की तैयारियों को जारी रखने के पक्ष में थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन नहीं चाहता था कि ये रिश्ता खत्म हो और वह इसे आगे लेकर जाना चाहता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच नजदीकियां बढ़ चुकी थीं. जांच अधिकारियों का मानना है कि सामाजिक दबाव और परिवार की प्रतिष्ठा के कारण सिया के पास चेतन के साथ भाग जाने का विकल्प नहीं था.

पूछताछ में किन राज़ से हटा पर्दा, 10 प्वाइंट्स में जानें

  1. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने कथित तौर पर बताया कि वह केतन अग्रवाल के साथ अपनी सगाई से खुश नहीं थी. सिया ने पुलिस को बताया कि वह यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी.
  2. उसने केतन से शादी की तैयारियां रोकने और विवाह न करने की बात भी कही थी. इसके बावजूद केतन शादी को लेकर गंभीर थे और रिश्ते को जारी रखना चाहते थे.
  3. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दबाव और परिवार की प्रतिष्ठा को देखते हुए सिया के लिए चेतन के साथ भाग जाना आसान विकल्प नहीं था.
  4. इसी वजह से जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही हैं.
  5. वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि फरवरी में सगाई होने के बाद दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे. उन्होंने बताया कि कई बार केतन ने सिया को लेकर चिंता जाहिर की थी.
  6. केतन ने अपने माता-पिता से पूछा था कि क्या सिया के बारे में पूरी तरह जांच-पड़ताल की गई है. विशाल अग्रवाल के अनुसार, दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर बहस भी होती थी.
  7. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया और चेतन के बीच 6 महीनों में करीब 2004 बार फोन पर बात हुई दी. दोनों दिन में 7-8 बार फोन पर बात करते थे.
  8. विशाल अग्रवाल ने बताया कि परिवार ने एक समय शादी टालने पर भी विचार किया था. उनका कहना है कि सिया की कम उम्र को देखते हुए यह चर्चा हुई थी.
  9. इस मामले में पुलिस ने नीरज नाम के एक शख्स को भी हिरासत में भी लिया है. ये चेतन चौधरी का दोस्त है, पुलिस को शक है कि इस व्यक्ति से भी अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है.
  10. चेतन और सिया दोनों ने ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है और ये भी खुलासा हुआ है कि 31 मई 2026 को दोनों ने कैफे में मीटिंग्स के दौरान केतन को मारने का प्लान किया था.
अगला लेख