Begin typing your search...

जहांगीर खान के बाद अब पत्नी सरीना बीबी भी अरेस्ट, ऐसा क्या प्लान कर रही थी कि पुलिस को लेना पड़ा एक्शन- 5 पॉइंट

टीएमसी के पूर्व नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिन पर आरोप है कि उन्होंने जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए समर्थको को एकत्र किया और फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमले की योजना बनाई.

Jahangir Khan wife Sarina Bibi Arrested
X

Jahangir Khan wife Sarina Bibi Arrested

( Image Source:  X/ @HALDERSAN )

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता जहांगीर खान से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सरिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने अपने पति को हिरासत से छुड़ाने के लिए समर्थकों को जुटाया और फाल्टा पुलिस स्टेशन पर दबाव बनाने की साजिश रची.

यह गिरफ्तारी 17 जून को हुई उस घटना से जुड़ी है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने कथित तौर पर पुलिस स्टेशन की ओर मार्च किया था. पुलिस का दावा है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई थी, जिसके चलते किसी भी अनहोनी को टाल दिया गया.

पूरे मामले की 6 बड़ी बातें

1. पुलिस के अनुसार, सरिना बीबी को फाल्टा पुलिस स्टेशन पर कथित हमले की साजिश रचने और अपने पति जहांगीर खान को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि 17 जून की घटना में उनकी भूमिका की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई. इस मामले में अब तक 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

2. पुलिस का दावा है कि जहांगीर खान की गिरफ्तारी के विरोध में सरिना बीबी ने सैकड़ों समर्थकों को एकत्र किया था. जांच के मुताबिक, फाल्टा के शाटोल कोलसा इलाके में करीब 400 समर्थक जमा हुए थे. इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ने की कोशिश की.

3. घटना से पहले पुलिस को कथित योजना की सूचना मिल चुकी थी. इसी वजह से फाल्टा पुलिस स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी.

4. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था, "हमें सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ का एक हिस्सा पुलिस स्टेशन पर हमला करने और आरोपी को अगवा करने की योजना बना रहा था. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी, और पुलिस और केंद्रीय बलों की समयबद्ध कार्रवाई ने ऐसे किसी भी प्रयास को विफल कर दिया."

5. जांचकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य सिर्फ विरोध जताना नहीं था, बल्कि जहांगीर खान की जबरन रिहाई सुनिश्चित करना भी था. पुलिस का कहना है कि भीड़ के जरिए इलाके में तनाव और अशांति फैलाने की भी कोशिश की जा रही थी. इसी आधार पर सरिना बीबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

अगला लेख