Aaj ki Taaza Khabar: ईराक में Islamic Resistance संगठन ने 19 अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 31 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 31 March 2026 9:08 AM
'Islamic Resistance in इराक' ने 19 अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
इराक में के 'Islamic Resistance in Iraq' ने अमेरिका की नाक में दम किया हुआ है. संगठन नेदावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में इराक और आसपास के क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 19 हमले किए हैं. बता दें, ये संगठन ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद से ही एक्टिव है.
- 31 March 2026 9:01 AM
भारत के 18 जहाज़ Strait of Hormuz में फंसे
सरकार के मुताबिक, कम से कम 10 विदेशी झंडे वाले जहाज, जो भारत के लिए एनर्जी सप्लाई लेकर आ रहे थे, इस समय फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. इसके अलावा, 18 भारतीय झंडे वाले जहाज- जिनमें एलपीजी, कच्चा तेल और एलएनजी लदा है, वह भी Strait of Hormuz के पश्चिमी हिस्से में खड़े हैं. यह इलाका पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण लगभग ठप हो गया है, जिससे जहाजों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है.
- 31 March 2026 8:43 AM
Saudi Arabia के अल-खर्ज प्रांत में गिरा मिसाइल का मलबा
Saudi Arabia के अल-खर्ज प्रांत में एक गिराए गए ड्रोन के मलबे से छह रिहायशी घरों को हल्का नुकसान पहुंचा है. यह जानकारी सऊदी सिविल डिफेंस की ओर से दी गई है. ईरान खाड़ी के देशों पर भी मिसाइलें दाग रहा है. ईरान का कहना है कि वह अमेरिकी सेना बेस और उनके अधिकारियों को निशाना बना रहा है.
- 31 March 2026 7:59 AM
भारत आने वाले हवाई जहाज पर हमला
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का एक नागरिक विमान, जो भारत आने वाला था, कथित तौर पर मशहद एयरपोर्ट पर अमेरिकी हमले की चपेट में आ गया. बताया गया कि यह विमान Mahan Air का था और इसे मानवीय मिशन के तहत नई दिल्ली आना था. इसमें दवाइयों और मेडिकल सप्लाई के परिवहन की योजना थी. रिपोर्ट के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब विमान मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था, जिससे यह पूरी राहत मिशन प्रभावित हो गया.
यह उड़ान भारत और ईरान के बीच चल रहे मानवीय सहयोग का हिस्सा मानी जा रही थी. हालांकि, इस कथित हमले को लेकर अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
- 31 March 2026 7:49 AM
जंग को खत्म करने पर क्या बोले इजराइली प्रधानमंत्री?
इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कोई तय समयसीमा नहीं देना चाहते हैं. अमेरिकी मीडिया आउटलेट Newsmax से बातचीत में उन्होंने कहा कि युद्ध से जुड़े आधे से ज्यादा सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं.
- 31 March 2026 7:48 AM
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने जारी किया धमाकों का वीडियो
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने तेहरान पर हुए ताजा हमलों के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक वीडियो शेयर किया है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वीडियो में दिख रहे धमाके कब और कहां के हैं. इस वीडियो में रात के अंधेरे आसमान में जोरदार धमाके दिखाई देते हैं. पहाड़ी इलाके के ऊपर आग के बड़े-बड़े गोले और घना धुआं उठता नजर आता है, जिससे पूरा आसमान रोशन हो जाता है.
- 31 March 2026 7:44 AM
अमेरिका के विदेश मंत्री बोले, ईरान में है अंदरूनी मतभेद
अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान सरकार के कुछ लोगों के साथ मिलकर काम किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अमेरिका को निजी तौर पर कुछ सकारात्मक संदेश मिले हैं. रुबियो ने कहा कि ईरान के भीतर अंदरूनी मतभेद (फूट) साफ नजर आ रहे हैं और अमेरिका चाहता है कि ऐसे लोग आगे आएं जिनके पास फैसले लेने और उन्हें लागू करने की ताकत हो.
- 31 March 2026 7:41 AM
ईरान ने कुवैती टैंकर को उड़ाया
मंगलवार को सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैत के एक तेल टैंकर में ईरान के हमले के बाद आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सरकारी समाचार एजेंसी KUNA ने कुवैत की सरकारी तेल कंपनी के हवाले से बताया कि यह बड़ा कच्चा तेल ले जाने वाला टैंकर दुबई पोर्ट के एंकरिंग क्षेत्र में खड़ा था, तभी उस पर ईरान की तरफ से हमला हो गया. वहीं कुवैत की सेना ने भी मंगलवार को बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं. यह जानकारी सेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई.




