Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइली हमलों से लेबनान में 12 लाख लोगों ने छोड़ा घर, कई 2,50,000 ने छोड़ा देश

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 11 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइली हमलों से लेबनान में 12 लाख लोगों ने छोड़ा घर, कई 2,50,000 ने छोड़ा देश
X
( Image Source:  X- @Elissamaiss )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 11 April 2026 9:34 AM IST


Live Updates

  • 11 April 2026 9:31 AM

    लेबनान में 12 लाख लोग बेघर

    यूएनएचसीआर के मुताबिक, इजरायली हमलों के कारण लेबनान में करीब 12 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. इनमें से लगभग 1 लाख 40 हजार लोग 680 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता दुजारिक ने बताया कि करीब 2 लाख 50 हजार लोग सीरिया चले गए हैं. इनमें वे सीरियाई भी शामिल हैं जो पहले सीरियाई युद्ध के दौरान लेबनान आए थे, साथ ही करीब 39 हजार लेबनानी भी हैं जिन्होंने सीरिया में शरण ली है.

  • 11 April 2026 9:24 AM

    60 खली टैंकर गल्फ कोस्ट के लिए रवाना

    Iran International के मुताबिक, 60 से ज्यादा खाली बहुत बड़े तेल टैंकर (VLCCs) अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर जा रहे हैं, ताकि वहां से कच्चा तेल भर सकें. हर एक जहाज करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जारी बाधा के चलते यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि अमेरिका से तेल भेजकर एशिया और यूरोप के उन बाजारों की जरूरत पूरी की जा सके, जहां खाड़ी से तेल की सप्लाई धीमी पड़ गई है.

  • 11 April 2026 8:30 AM

    ईरान जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सके: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई दांव नहीं है. उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें.

  • 11 April 2026 8:03 AM

    ईरान के डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

    ईरान की न्यूज एजेंसी Tasnim News Agency के मुताबिक, तेहरान से इस्लामाबाद पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुल 71 लोग शामिल हैं. इसमें मुख्य बातचीत करने वाला डेलीगेशन, एक्सपर्ट सलाहकार, मीडिया प्रतिनिधि, साथ ही राजनयिक और सुरक्षा टीम के सदस्य भी शामिल हैं.

  • 11 April 2026 8:01 AM

    ईरान में अभी तक का सबसे बड़ा इंटरनेट शटडाउन

    इंटरनेट मॉनिटरिंग संगठन NetBlocks के मुताबिक, ईरान में सरकार द्वारा लगाए गए इंटरनेट प्रतिबंध अब 1000 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं. ईरान सरकार पूरे देश में इंटरनेट एक्सेस पर कड़ी पाबंदी लगा रही है. NetBlocks का कहना है कि यह किसी भी देश में अब तक का सबसे लंबा और बड़े स्तर पर लागू किया गया इंटरनेट शटडाउन है. इस वजह से देश के लोग बाहरी दुनिया से लगभग कट गए हैं और उन्हें जानकारी हासिल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

  • 11 April 2026 7:59 AM

    हिज़बुल्लाह के साथ सीजफायर नहीं चाहता इजराइल

    इज़राइल के राजदूत Yechiel Leiter ने कहा है कि इज़राइल लेबनान के मुद्दे पर वॉशिंगटन डीसी में मंगलवार को बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह Hezbollah के साथ सीजफायर पर चर्चा नहीं करेगा. The Times of Israel के मुताबिक, लाइटर ने अपने बयान में कहा, "आज वॉशिंगटन में इज़राइल और लेबनान के राजदूतों के बीच बातचीत हुई, जिसमें लेबनान में अमेरिकी राजदूत भी शामिल थे. यह बैठक US State Department की देखरेख में हुई." उन्होंने बताया कि इस बातचीत में इज़राइल ने आने वाले मंगलवार से औपचारिक शांति वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई है.

  • 11 April 2026 7:57 AM

    साउथ लेबनान पर हमला

    इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान पर एक बार फिर हमले किए हैं. उसने कहा है कि ये हमले Hezbollah के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हैं. यह हमले ऐसे समय पर हो रहे हैं जब इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को बेरूत के साथ सीजफायर बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इज़राइल के ये लगातार हमले आज पाकिस्तान में होने वाली ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता में भी एक अहम मुद्दा बन सकते हैं.

ईरान इजरायल युद्धअमेरिका
अगला लेख