गुजरात की इस महिला के सामने फेल है सिया, BF के साथ मिलकर पति को ऐसे लगाया ठिकाने 2 साल तक परिवार को नहीं लगा अता-पता, फिर ऐसे हुआ खुलासा
गुजरात के जामनगर में दो साल से लापता व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को सायनाइड देकर मार डाला और लाश को फैट्री में दफना दिया.
गुजरात के जामनगर में दो साल से लापता एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की कथित तौर पर सायनाइड मिलाकर हत्या कर दी और फिर शव को शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के अंदर दफना दिया. इसके बाद दोनों करीब दो साल तक परिवार को यह कहते रहे कि वह काम के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया है.
मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के भाई ने 26 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. ज्ञात हो कि कुछ ऐसा ही मामला पुणे में आया था, जहां सिया नाम की एक महिला पर इल्जाम है कि उसने अपने मंगेतर की बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की और परिवार को ये बताया कि वह घूमने के दौरान किले से गिर कर मर गया.
10 प्वाइंट्स में जानिए पूरा मामला
1. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जिग्नेश के रूप में हुई है. वह पिछले दो साल से लापता था. उसकी पत्नी परिवार को लगातार यह बताती रही कि जिग्नेश काम के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया है.
2. पुलिस ने बताया कि जब भी परिवार वाले जिग्नेश के बारे में पूछते थे, उसकी पत्नी कहती थी कि जिस कंपनी में वह ऑस्ट्रेलिया में काम करता है, वहां फोन पर बात करने की अनुमति नहीं है. इसी वजह से दो साल तक परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका.
3. पत्नी ने परिवार को यह भी बताया था कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया की स्थायी नागरिकता (Permanent Residency) मिलने के बाद भारत लौटेगा. इसी वजह से लंबे समय तक किसी को शक नहीं हुआ.
4. मामले का खुलासा तब हुआ, जब शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार ने ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बनाई और जिग्नेश का संपर्क नंबर मांगा. पुलिस में शिकायत की बात होने पर पत्नी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली.
5. मृतक के भाई अशोक धर्मेशभाई माधवजीभाई मावडिया ने 26 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर की है.
6. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी से दो दिन तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर मई 2024 में जिग्नेश की हत्या करने की बात स्वीकार की.
7. जांच के अनुसार, दोनों ने जिग्नेश की शराब में सायनाइड मिलाकर उसे जहर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को 12 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया.
8. पुलिस ने बताया कि शव को उस खाली फैक्ट्री में दफनाया गया था, जिसे जिग्नेश और आरोपी निलेश ने लीज पर लिया था.
9. सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतिभा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जिग्नेश की पत्नी पृथ्वी ने अपने कथित प्रेमी निलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. इसके बाद दोनों ने शव को फैक्ट्री में दफना दिया. फिलहाल पुलिस वहां खुदाई कर रही है.
10. पुलिस ने शव के अवशेष बरामद करने के लिए फैक्ट्री परिसर में खुदाई शुरू कर दी है. इस दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है.




