Begin typing your search...

कौन हैं बीजेपी नेताओं के सुर से अलग बोलने वाले NDA सांसद इंद्र हांग सुब्बा? कहा- छात्रों का प्रदर्शन सरकार के लिए है बड़ा वेक-अप कॉल

सिक्किम के NDA सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान छात्रों के प्रदर्शन को सरकार और व्यवस्था के लिए 'वेक-अप कॉल' बताया. आखिर कौन है ये नेता?

कौन हैं बीजेपी नेताओं के सुर से अलग बोलने वाले NDA सांसद इंद्र हांग सुब्बा? कहा- छात्रों का प्रदर्शन सरकार के लिए है बड़ा वेक-अप कॉल
X
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 30 July 2026 11:03 AM IST

पब्लिक एग्जामिनेशन (Prevention of Unfair Means) अमेंडमेंट बिल, 2026 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने विधेयक का समर्थन किया. इसका साथ ही वह छात्रों के समर्थन में भी नजर खड़े आए. एनडीए में होने के बावजूद उनका ये बयान उन बीजेपी नेताओं के एकदम उलट माना जा रहा है जो इस प्रदशन को गलत और देश विरोधी ताकतों के जरिए कराया गया बता रहे थे.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन को नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह सरकार, संसद और पूरी व्यवस्था के लिए एक चेतावनी है कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने की जरूरत है. ज्ञात हो कि यह संशोधन विधेयक देशभर में नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा पेपर लीक के बाद हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच लाया गया है.

जानिए सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने क्या कहा

  • लोकसभा में चर्चा के दौरान डॉ. इंद्र हांग सुब्बा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जिस तरह अपनी नाराजगी जताई, उसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए.
  • उन्होंने कहा कि यह सरकार, संसद और सभी राजनीतिक दलों के लिए एक "वेक-अप कॉल" है कि देश की परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया जाए.
  • सांसद ने कहा कि पहले परीक्षा में नकल या गड़बड़ी अलग-अलग घटनाएं होती थीं, लेकिन अब यह संगठित अपराध का रूप ले चुकी हैं, जिनमें पैसों का बड़ा खेल शामिल है.
  • उनके अनुसार, ऐसे रैकेट का सबसे ज्यादा फायदा आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को मिलता है, जबकि गरीब और मेहनती छात्र, जो सार्वजनिक परीक्षाओं के जरिए अपना भविष्य बदलना चाहते हैं, सबसे ज्यादा नुकसान उठाते हैं.
  • उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक या अनुचित साधनों के कारण कोई उम्मीदवार आगे निकल जाता है और मेहनत करने वाला छात्र पीछे रह जाता है, तो सिर्फ परीक्षा प्रणाली ही नहीं, बल्कि उस छात्र का भविष्य भी प्रभावित होता है.
  • डॉ. सुब्बा ने यह भी कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों की जांच तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, क्योंकि लंबी जांच से न्याय मिलने में देरी होती है.

कौन हैं डॉ. इंद्र हांग सुब्बा?

डॉ. इंद्र हांग सुब्बा सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के नेता और सिक्किम से लोकसभा सांसद हैं. वह पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और 2024 के लोकसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित हुए. उन्होंने सिक्किम विश्वविद्यालय से भौतिकी (Physics) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है.

उनका जन्म 2 फरवरी 1989 को पश्चिम सिक्किम के ही पाताल क्षेत्र में हुआ था. उनके पिता का नाम इंद्र बहादुर सुब्बा है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यांगथांग सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. सुब्बा शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम सरिता सुब्बा है.

अगला लेख