Begin typing your search...

Bengal Elections 2026: क्या Lost Leaders चुनाव में बनेंगे 'साइलेंट गेमचेंजर'?

बंगाल की राजनीति में कई पुराने चेहरे जिन्हें अब 'लॉस्ट लीडर्स' कहा जा रहा है, 2026 चुनाव में साइलेंट गेमचेंजर बन सकते हैं. इनके पुराने नेटवर्क और प्रभाव से मुकाबला रोचक और दिलचस्प होगा.

Bengal Politics 2026 Lost Leaders Silent Gamechanger
X

बंगाल विधानसभा चुनाव में एक तरफ सियासी दांव पेच चरम पर है, दूसरी तरफ पार्टी के अंदर की सियासत में भी चेहरों की लड़ाई साफ दिखती है. इस चुनाव में एक तरफ ममता बनर्जी तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी का नैरेटिव है. इस शोर के पीछे एक साइलेंट लेयर भी है. वो लेयर है गुमनाम या खोए हुए नेताओं की. या यूं कहें कि उन नेताओं की जो पार्टी के अंदर ही उपेक्षा के शिकार हैं. ज​बकि यही नेता, कभी सुर्खियों में रहने वाले अलग-अलग पार्टियों के सेनानायक रहे हैं. ये नेता 2026 के चुनाव में दिखाई कम दे रहे हैं, लेकिन असर ज्यादा डालते सकते हैं. सवाल यही है: क्या ये नेता 2026 में चुनाव का रिजल्ट पलट सकते हैं?

कौन हैं ये ‘Lost Leaders’?

ये वो चेहरे हैं जो कभी पार्टी के “पावर सेंटर” थे. संगठन, टिकट और कैडर पर पकड़ रखते थे. आज या तो साइडलाइन हैं, या पाटी में सीमित भूमिका में हैं. ऐसे नेताओं में मुकुल रॉय (Mukul Roy) कभी TMC के मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं. दिलिप घोष (Dilip Ghosh) BJP के आक्रामक चेहरा, अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) कांग्रेस का बंगाल में मजबूत स्तंभ और बिमान बोस (Biman Bose) लेफ्ट का पुराना संगठनात्मक चेहरा. जानें इनकी नाराजगी की वजह.

1. टीएमसी नेता मुकुल रॉय

मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल की राजनीति के अनुभवी नेता हैं. वे लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस (TMC) में रहे और ममता बनर्जी के करीबी रणनीतिकार माने जाते थे. बाद में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में चले गए और फिर दोबारा TMC में लौट आए. उनकी राजनीतिक छवि दल-बदल और रणनीतिक चालों के लिए जानी जाती है. वर्तमान में वे सक्रिय राजनीति से काफी हद तक साइडलाइन हैं. कहा जाता है कि स्वास्थ्य और आंतरिक विश्वास की कमी के कारण उनकी भूमिका सीमित हुई. लेकिन टीएमसी के तौर तरीके से खुश नहीं हैं. उनका प्रभाव मुख्य रूप से नादिया और उत्तर 24 परगना क्षेत्रों में है. मुकुल रॉय को कभी टीएमसी का मास्टर स्ट्रेटजिस्ट माने जाते रहे हैं.

2. बीजेपी नेता दिलिप घोष

दिलिप घोष भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. वे अपने आक्रामक राजनीतिक अंदाज और मजबूत संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं. हाल के वर्षों में पार्टी संगठन में बदलाव के बाद उन्हें अपेक्षाकृत साइडलाइन माना जाता है. कथित तौर पर वे पार्टी के नए नेतृत्व ढांचे और रणनीतिक फैसलों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहे हैं. उनका प्रभाव पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों में मजबूत है. वे RSS पृष्ठभूमि से आते हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं. सुवेंद्र अधिकारी के आने के बाद से बीजेपी में हाशिए पर हैं.

3. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. वे पश्चिम बंगाल के बहरमपुर क्षेत्र से लंबे समय से सांसद हैं. कांग्रेस के अंदर संगठनात्मक कमजोरियों और केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों से उनकी असहमति समय-समय पर सामने आती रही है. हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की कमजोर स्थिति के कारण उनकी राजनीतिक प्रभावशीलता सीमित हुई है. उन्हें पार्टी में साइडलाइन नहीं कहा जाता, लेकिन उनका प्रभाव पहले की तुलना में घटा है. उनका मजबूत आधार मुर्शिदाबाद और आसपास के मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों में है.

4. सीपीआई-एम नेता बिमान बोस

बिमान बोस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और वाम मोर्चा के प्रमुख चेहरों में रहे हैं. वे लंबे समय तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाते रहे हैं. वामपंथी सरकार के पतन के बाद पार्टी के प्रभाव में भारी गिरावट आई, जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता सीमित हो गई. उन्हें संगठनात्मक स्तर पर सम्मान मिलता है, लेकिन चुनावी राजनीति में उनकी भूमिका पहले जैसी नहीं रही. उनका प्रभाव मुख्य रूप से कोलकाता और कुछ शहरी वामपंथी क्षेत्रों में रहा है.

क्या है इनकी असली ताकत?

  • ये नेता भले फ्रंटलाइन में न हों, लेकिन बूथ लेवल पर उनके “लोग” अब भी मौजूद हैं. चुनाव के वक्त वही नेटवर्क एक्टिव हो जाता है. बंगाल में चुनाव पोस्टर से नहीं, कैडर से जीता जाता है.
  • ये खुलेआम बयान नहीं देते, लेकिन लोकल मीटिंग्स, फोन कॉल, पुराने रिश्तों के जरिए मैसेज देते हैं. इन्हें ट्रैक करना मुश्किल है, पर इनका असर बड़ा है.
  • ये नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से किसी न किसी बात को लेकर नाराज है. अगर इनके समर्थकों को टिकट नहीं मिला तो अंदरूनी नाराजगी की वजह से ये वोट कटवा सकते है. स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा करवा सकते हैं. ऐसे में अगर दो से तीन प्रतिशत वोट भी स्विंग हुआ तो कई सीटों पर परिणाम बदल सकता है.

कहां-कहां सबसे ज्यादा असर?

ये नेता पूरे राज्य में नहीं, बल्कि खास इलाकों में असर डालते हैं. जैसे नादिया और उत्तर 24 परगना, दक्षिण बंगाल (मिदनापुर, नंदीग्राम), मेदिनीपुर, खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों, मुर्शिदाबाद-बहरामपुर और कोलकाता में प्रभाव है. बंगाल की 294 में से 25 से 30 सीटें “ट्रिकी” हैं, जिन पर पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की वजह से नतीजे बदल सकते हैं.

क्या ये सच में गेमचेंजर हैं?

ऐसा हो सकता है, अगर इन नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्र में चुनाव करीबी हुआ. इन दोनों के बीच ये Lost Leaders तीसरी लेयर बनाते हैं, जो चुनाव नहीं जीतते, लेकिन चुनाव किसका नहीं होगा, ये तय कर सकते हैं. ये बात सही है कि बंगाल 2026 में ये ‘खोए हुए नेता’ किंग नहीं होंगे, लेकिन कई जगह किंगमेकर या गेम स्पॉइलर जरूर साबित हो सकते हैं.”

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख