Aaj Ki Taaza Khabar: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली- पढ़ें 6 दिसंबर की बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...
Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...
Live Updates
- 6 Dec 2025 9:17 PM
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली
विजयवाड़ा के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे ODI में भारत (271/1) ने दक्षिण अफ्रीका (270) को 9 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
- 6 Dec 2025 8:35 PM
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद टीएमसी विधायक हुमायूँ कबीर का बड़ा बयान
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूँ कबीर ने कहा कि “मैं कोई असंवैधानिक काम नहीं कर रहा हूं. कोई मंदिर बना सकता है, कोई चर्च बना सकता है और मैं मस्जिद बनाऊंगा. कहा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती, लेकिन ऐसा कहीं लिखा नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिंदुओं ने बाबरी मस्जिद को गिराया था और हिंदू भावनाओं को देखते हुए वहां मंदिर बनाने का निर्णय हुआ. मेरे काम को रोकने के लिए केस किया गया, लेकिन जो अल्लाह के साथ हैं उन्हें कोई नहीं रोक सकता. कोर्ट ने भी साफ कहा है कि भारतीय संविधान में लिखा है कि मस्जिद बनाना हमारा हक है…”
- 6 Dec 2025 7:02 PM
बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर अबू आज़मी का बयान: 'इसे हिंदू-मुस्लिम राजनीति न बनाया जाए'
बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हमायूँ कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर शुरू हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "अगर कोई अपनी कमाई से मस्जिद बनाता है तो किसी को उकसाने की जरूरत नहीं है. इस देश का कानून कहता है कि अनुमति लेकर मस्जिद बनाई जा सकती है. इसे हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने वाला राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए."
- 6 Dec 2025 6:10 PM
इंडिगो फ्लाइट देरी पर कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना का बड़ा आरोप: पायलटों को ज्यादा समय पर बैठाने की वजह से हाहाकार
कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना ने इंडिगो एयरलाइंस के हालिया फ्लाइट व्यवधान पर कहा कि “…DGCA के पास एक विशेष नियम है कि पायलट केवल आठ घंटे ही उड़ान भर सकते हैं. इंडिगो अपने पायलटों को 10-12 घंटे तक सेवा देवा रही है… अब DGCA की सख्ती के चलते पायलटों की कमी हो गई है. इसी वजह से यह सब हाहाकार है… हमें इसके लिए इंडिगो, DGCA और सिविल एविएशन मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराना होगा.”
- 6 Dec 2025 5:01 PM
राहुल ममकूटाथिल ने दुष्कर्म मामले में दर्ज कराई अग्रिम जमानत याचिका; अदालत सोमवार को करेगी विस्तृत सुनवाई
निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल ने अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के एक और मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. यह याचिका तिरुवनंतपुरम के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट में दायर की गई है, जहां अदालत आज इस पर प्रारंभिक विचार करने वाली थी. दूसरे दुष्कर्म मामले में दायर राहुल की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने विस्तृत बहस के लिए सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी. कोर्ट ने राहुल ममकूटाथिल की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है और पुलिस को सोमवार से पहले विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.
दूसरा मामला उस समय दर्ज हुआ जब एक महिला ने KPCC अध्यक्ष को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी, जिसे बाद में DGP को फॉरवर्ड किया गया. शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद राहुल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी. इससे पहले वह पहले दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम राहत लेकर गिरफ्तारी से बच चुके हैं. मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी, जहां अदालत दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनेगी.
- 6 Dec 2025 4:22 PM
फ्लाइट कैंसिलेशन पर केंद्र का बड़ा एक्शन: IndiGo CEO को हटाने की तैयारी, भारी जुर्माने की भी योजना
इंडिगो की उड़ानों में पिछले तीन दिनों से जारी भारी अव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है. न्यूज 18 की मानें तो सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को पद से हटाने की मांग कर सकती है. साथ ही एयरलाइन पर भारी जुर्माना लगाने की भी योजना बनाई जा रही है, क्योंकि लगातार उड़ान रद्द होने और देरी से देशभर में यात्रियों को बड़े पैमाने पर परेशानी झेलनी पड़ी है.
- 6 Dec 2025 3:47 PM
IndiGo का बड़ा फैसला: कैंसिल फ्लाइट्स का रिफंड ऑटोमैटिक, 5–15 दिसंबर की बुकिंग पर कैंसिलेशन व रीशेड्यूलिंग पूरी तरह फ्री
IndiGo ने हालिया फ्लाइट संकट के बाद यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. एयरलाइन ने ट्वीट करके बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, उनके सभी रिफंड ऑटोमैटिकली मूल भुगतान मोड में प्रोसेस किए जाएंगे. साथ ही 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की सभी बुकिंग्स पर कैंसलेशन और रीसिड्यूलिंग शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है. कंपनी ने कहा कि यात्रियों को किसी अतिरिक्त प्रक्रिया या अनुरोध की जरूरत नहीं होगी, रिफंड सीधे पहुंच जाएगा.
- 6 Dec 2025 2:59 PM
क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ जड़ी फिफ्टी
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 42 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. डी कॉक 53 गेंद पर 62 रन, जबकि टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
- 6 Dec 2025 2:29 PM
मुर्शिदाबाद में सस्पेंडेड TMC MLA हमायूं कबीर ने किया ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हमायूं कबीर ने शुक्रवार को ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास कर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया. कबीर के इस कदम के बाद स्थानीय और प्रदेश स्तर पर सियासी बहस तेज हो गई है. माना जा रहा है कि उन्होंने यह कदम अपनी राजनीतिक पहचान को पुनर्जीवित करने और मुस्लिम मतदाता वर्ग में पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है.
- 6 Dec 2025 2:24 PM
इंडिगो पर सरकार की सख्ती: रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को रिफंड, 48 घंटे में बैगेज डिलीवरी का आदेश
इंडिगो फ्लाइट संकट पर केंद्र सरकार ने अब कड़ा रुख अपनाया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द या बाधित हुई हैं, उनके टिकट रिफंड की पूरी प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक हर हाल में पूरी की जाए. इसके साथ ही मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी आदेश दिया है कि फ्लाइट कैंसिलेशन के दौरान यात्रियों से अलग हुए सभी बैगेज 48 घंटों के भीतर उनके पास पहुंचाए जाएं. हाल की बड़ी संख्या में फ्लाइट व्यवधान और यात्रियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.





