Begin typing your search...

जहां Christopher Nolan ने पी थी चाय, उस Olympia Coffee House का लाइसेंस कैंसिल, ये हैं फेमस डिश, ऐसा दिखता है हाउस

मुंबई का Olympia Coffee House 1918 से अपनी पुरानी पहचान और खास जायके के लिए जाना जाता है, जहां क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड सितारे चाय की चुस्की ले चुके हैं.

जहां Christopher Nolan ने पी थी चाय, उस Olympia Coffee House का लाइसेंस कैंसिल, ये हैं फेमस डिश, ऐसा दिखता है हाउस
X
( Image Source:  instagram-@universalpicturesindia )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 18 Sept 2026 1:01 PM IST

मुंबई के कोलाबा का 108 साल पुराना Olympia Coffee House एक बार फिर सुर्खियों में है. यह कॉफी हाउस इतना फेमस है कि यहां कई साल पहले हॉलीवुड सितारे क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड चाय और बन-मस्का का स्वाद ले चुके हैं. अब वहीं महाराष्ट्र FDA ने फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. 16 सितंबर की जांच में कॉकरोच-मक्खियां, फूड स्टोरेज एरिया में यूरिनल, फ्रिज में मीट के खून के अवशेष और साफ-सफाई से जुड़ी कई कमियां मिलीं.

पुराने जमाने के इस कैफे की पहचान सिर्फ इसकी लंबी कहानी नहीं, बल्कि इसका सादा और क्लासिक इंटीरियर और नॉन-वेज खाना भी है. यहां मार्बल टॉप वाली मेजें, पुराने लकड़ी के काउंटर और लकड़ी की पैनल वाली दीवारें कैफे को अलग अंदाज देती हैं. कीमा पाव, मटन मसाला फ्राई, भेजा फ्राई और दाल गोश्त जैसी डिश यहां की पहचान रही हैं.

क्यों सस्पेंड हुआ Olympia Coffee House का लाइसेंस?

एफडीए की जांच में कैफे के फूड स्टोरेज एरिया में यूरिनल मिला. इसके अलावा वहां कॉकरोच और मक्खियों की समस्या भी पाई गई. अधिकारियों को रेफ्रिजरेटर में मांस से जुड़ा खून का अवशेष, फर्श पर रखा या संभाला जा रहा खाना, गंदा पानी और साफ-सफाई में कमी मिलीं. कच्चे शाकाहारी और नॉन वेज सामान को सही तरीके से अलग रखने का सिस्टम भी नहीं था. FDA ने Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 32(3) के तहत लाइसेंस पर रोक लगाई है. जब तक कमियां दूर नहीं होतीं और दोबारा जांच में सब कुछ सही नहीं पाया जाता, तब तक कैफे में खाना खरीदने, बनाने, रखने, बेचने या बांटने की मंजूरी नहीं होगी.

कितना पुराना है ओलंपिया कॉफी हाउस?

ओलंपिया कॉफी हाउस की कहानी आज से करीब 108 साल पुरानी है. इसकी शुरुआत 1918 में ईरानी कारोबारी सैयद मोहम्मद मेराब ने की थी. उस समय इसका नाम ओलंपिया कॉफी हाउस एंड स्टोर्स था. यहां खाने-पीने की चीजों के साथ साबुन, बिस्किट और दूसरी रोजमर्रा की चीजें भी मिलती थीं. 1954 में Merab ने कारोबार अपने भरोसेमंद कर्मचारियों अब्दुल रहीम सुलेमान, अब्दुल रहीम चौधरी, गुलाम रसूल और वली मोहम्मद को सौंप दिया. इसके बाद उनकी अगली पीढ़ियां इस जगह को चलाती रहीं. यही वजह है कि ओलंपिया सिर्फ एक कैफे नहीं, बल्कि कोलाबा की पुरानी खान-पान की पहचान भी माना जाता है.

कैसा है इस कॉफी हाउस का इंटीरियर?

x-@mumbaiheritage

इस कैफे की खासियत इसका चमक-दमक वाला मॉडर्न लुक नहीं, बल्कि पुराना और सादा अंदाज है. अंदर मार्बल टॉप वाली मेजें, लकड़ी के पुराने काउंटर, लकड़ी की पैनल वाली दीवारें और साधारण कुर्सियां दिखाई देती हैं. यहां का माहौल काफी सीधा-सादा है और यही पुराना अंदाज इसे बाकी नए कैफे से अलग बनाता है.

कौन-कौन से बड़े सितारे पहुंचे यहां?

जुलाई 2026 में ओलंपिया कॉफी हाउस अचानक दुनियाभर में चर्चा में आ गया था. फिल्म The Odyssey की भारत यात्रा के दौरान डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड यहां पहुंचे थे. तीनों ने यहां चाय और बन-मस्का का आनंद लिया था. इस विजिट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए थे.

ओलंपिया कॉफी हाउस कौन सी डिश हैं फेमस?

ओलंपिया कॉफी हाउस को खास तौर पर नॉन-वेज और मुगलई खाने के लिए जाना जाता है. यहां की चर्चित चीजों में कीमा पाव, मटन मसाला फ्राई, भेजा फ्राई, दाल गोश्त और चिकन बिरयानी शामिल हैं. इसके अलावा चाय और बन-मस्का भी यहां आने वाले लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता रहा है.

अगला लेख