Begin typing your search...

मुझे टॉर्चर कर रहे हो? Aishwarya Rai जब मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' के सेट पर हो गई नाराज

ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि एक ट्रेंड और समर्पित डांसर भी हैं. ब्रिंदा मास्टर ने उनके शुरुआती डांस सफर और मेहनत के दिलचस्प किस्से साझा किए.

मुझे टॉर्चर कर रहे हो? Aishwarya Rai जब मणिरत्नम की फिल्म इरुवर के सेट पर हो गई नाराज
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 20 Feb 2026 9:00 AM IST

जब हम ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बात करते हैं, तो सबसे पहले उनके खूबसूरत चेहरे, गजब की एक्टिंग और उन आंखों की बात आती है जो सब कुछ कह जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो डांस में भी कमाल की हैं? गाने जैसे 'डोला रे डोला' (देवदास), 'कजरा रे' (बंटी और बबली), 'क्रेजी किया रे' (धूम 2) इन गानों में उनकी थिरकन. उनके स्टेप्स और वो एनर्जी आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है.

ये गाने सिर्फ हिट नहीं हुए, बल्कि ऐश्वर्या ने इन्हें अपनी कला से अमर बना दिया. ऐश्वर्या हमेशा कहती हैं कि उनके लिए डांस कोई अलग चीज नहीं है वो उनके किरदार का ही एक हिस्सा होता है. मतलब, जब वो किसी रोल में होती हैं, तो वो डांस को ऐसे करती हैं जैसे वो उस कैरेक्टर की जिंदगी का हिस्सा हो और इसी वजह से उनके डांस में वो गहराई और भावनाएं झलकती हैं, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलतीं.

ऐश्वर्या की डांस परफॉर्मेंस

उनकी इस खास डांस स्टाइल में एक बहुत बड़ा नाम आता है मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम. ऐश्वर्या की पहली फिल्म ही मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' (1997) थी. उसके बाद 'गुरु' (2007) और कुछ हद तक 'रावण' जैसी फिल्मों में भी उनका साथ रहा. मणिरत्नम ने हमेशा ऐश्वर्या की एक्टिंग की गहराई को दिखाया, साथ ही उनकी बॉडी लैंग्वेज और डांस की खूबसूरती को भी बहुत खूबसूरती से उभारा. इन फिल्मों में उनके डांस और परफॉर्मेंस ऐसे थे कि दर्शक बस देखते रह जाते थे और इन सबके पीछे एक और बड़ी ताकत थी. कोरियोग्राफर ब्रिंदा मास्टर की. ब्रिंदा ने हाल ही में O2India के साथ एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या के साथ काम करने के अपने पुराने किस्से शेयर किए. ये सुनकर सच में दिल खुश हो जाता है.

मिस वर्ल्ड बनने से पहले का किस्सा

ब्रिंदा ने कहा, 'ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है. मैं ऐश्वर्या की डांस की बहुत बड़ी फैन हूं क्योंकि 'इरुवर' फिल्म में मैं ही उनकी पहली कोरियोग्राफर थी. मुझे लगता है कि वो पहले से ही एक ट्रेंड कथक डांसर हैं. उन्हें हर तरह के डांस का बहुत अच्छा ज्ञान है. वो सच में बहुत खूबसूरत हैं और अपनी मेहनत से हमेशा बेस्ट परफॉर्म करती हैं. 'ब्रिंदा ने अपनी और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात का भी मजेदार किस्सा सुनाया. ये बात 'इरुवर' से भी पहले की है जब ऐश्वर्या ने अभी 'मिस वर्ल्ड' का ताज नहीं जीता था. ब्रिंदा उस समय फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में परफॉर्म कर रही थीं. ऐश्वर्या तब एक मॉडल थीं. उन्होंने हाल ही में पेप्सी का वो फेमस ऐड किया था. जिसमें वो और आमिर खान थे 'ये ही है राइट चॉइस बेबी' वाला. उस ऐड के बाद तो सभी लड़के उनके दीवाने हो गए थे.

जब देखते रह गए थे मोहनलाल

फिर बात आई इरुवर के गाने 'कन्नई कट्टिकोलाथे' (Kannai Kattikolathe) की. ब्रिंदा ने बताया कि ये गाना बहुत चैलेंजिंग था. शूटिंग सुबह 5 बजे शुरू होनी थी तब भी अंधेरा था. ऐश्वर्या को बहुत जल्दी उठना पड़ा. वो थककर बोलीं, 'अय्यो, अय्यो यानी 'हे भगवान, आप लोग मुझे मार डालोगे. इतनी सुबह टॉर्चर कर रहे हो मुझे.' लेकिन जैसे ही कैमरा चला, वो कमाल कर गईं. उनका एक-एक स्टेप परफेक्ट था. पूरी टीम, यहां तक कि मोहनलाल भी, बस उन्हें देखते रह गए.

डांस से लगा दिए थे चार चांद

ब्रिंदा ने बताया कि उस गाने में उन्होंने चार अलग-अलग डांस स्टाइल्स यूज की थीं. एक चैपलिन स्टाइल (पुराने एक्टर नागेश से इंस्पायर्ड), एक बारिश वाली फील वाली चंचल स्टाइल (जहां बैकग्राउंड में कई डांसर थे), एक ताली बजाने वाली एनर्जेटिक स्टाइल, और एकदम अलग-अलग मूड्स. एक ही गाने में इतने वेरिएशन और ऐश्वर्या ने सबको इतनी आसानी से कर दिखाया. ब्रिंदा कहती हैं, 'ऐश्वर्या ऐसी डांसर हैं जो किसी भी स्टाइल को जल्दी सीख लेती हैं और उसे अपना बना लेती हैं.' ये किस्से सुनकर लगता है कि ऐश्वर्या न सिर्फ स्टार हैं, बल्कि एक सच्ची आर्टिस्ट भी जो मेहनत करती हैं, विनम्र रहती हैं और हर चुनौती को हंसकर स्वीकार करती हैं.

bollywood
अगला लेख