Begin typing your search...

लाल कपड़ा खरीदकर रखो और जितने चाहो झंडे बना लो... डॉली सिंह ने कहा देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग तो Vijay Varma ने दिया ऐसे जवाब

IFFM 2026 में विजय वर्मा उस वक्त चर्चा में आ गए, जब डॉली सिंह ने उन्हें मजाक में ‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ कह दिया. अवॉर्ड लेने पहुंचे विजय ने भी तुरंत अपने अंदाज में जवाब दिया.

लाल कपड़ा खरीदकर रखो और जितने चाहो झंडे बना लो... डॉली सिंह ने कहा देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग तो Vijay Varma ने दिया ऐसे जवाब
X

डॉली सिंह ने विजय वर्मा को कहा रेड फ्लैग

( Image Source:  instagram: @dollysingh @itsvermavijay )

कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह ने जब मंच पर विजय वर्मा को ‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ कह दिया, तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. मौका था इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 का, जहां विजय अपनी फिल्म ‘मटका किंग’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड लेने पहुंचे थे. डॉली ने विजय के अलग और अक्सर नेगेटिव शेड वाले किरदारों का जिक्र करते हुए यह बात मजाक में कही थी.

हालांकि, विजय वर्मा भी चुप नहीं रहे और उन्होंने अपने अंदाज में डॉली की बात का जवाब दिया. एक्टर ने ऐसा मजेदार पलटवार किया कि मंच पर कुछ देर के लिए माहौल हल्का-फुल्का हो गया. बाद में इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यूजर्स विजय के जवाब और डॉली की टिप्पणी को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

क्यों डॉली ने विजय को बोला रेड फ्लैग ?

विजय वर्मा को फिल्म ‘मटका किंग’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वह मंच पर ट्रॉफी लेने पहुंचे थे, तभी डॉली सिंह ने उनकी स्क्रीन इमेज का जिक्र करते हुए कहा कि विजय जब भी किसी फिल्म या सीरीज में नजर आते हैं, तो दर्शकों के मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि अब मुसीबत में कौन पड़ने वाला है और उनका किरदार आगे क्या करने वाला है. इसी सिलसिले में डॉली ने उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ कह दिया.

क्यों विजय वर्मा ने दिया जवाब ?

डॉली की बात पर विजय ने मुस्कुराते हुए कहा, “बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रखो और जितने चाहो झंडे बना लो.” हालांकि डॉली ने उनके जवाब को भी नहीं छोड़ा और उसे ‘lame joke’ बता दिया. इसके बाद विजय ने एक और तंज भरा जवाब देते हुए कहा, “Just as I let go of your terrible compliments aside.” मंच पर हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से चर्चा में आ गया.

क्या बोला सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ?

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉली की टिप्पणी को अनुचित बताया. कुछ लोगों ने इस पूरे पल को असहज करार दिया, जबकि कुछ ने विजय के जवाब की तारीफ की.

कैसे विजय वर्मा ‘मटका किंग’ में दिखाया अलग अंदाज?

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में नागराज मंजुले की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आए. 1960 और 1970 के दशक के मुंबई के मटका नेटवर्क की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में उन्होंने बृज भट्टी का किरदार निभाया है.‘दहाड़’, ‘जाने जान’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए विजय ने इंडस्ट्री में ऐसे कलाकार की पहचान बनाई है, जो चुनौतीपूर्ण और ग्रे शेड वाले किरदारों को पर्दे पर प्रभावी ढंग से निभाने के लिए पहचाने जाते हैं.

अगला लेख