Begin typing your search...

Diljit Dosanjh की Punjab 95 क्यों बनी Satluj? पहले लगने थे 127 कट, अब No Cuts के साथ रिलीज, कहां देखें?

लंबे विवाद और सेंसर से जुड़े विवादों के बाद आखिरकार दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म दर्शकों के बीच आ गई है. हालांकि रिलीज के समय फिल्म का नाम बदलकर 'Satluj' कर दिया गया, जबकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म बिना किसी कट के ZEE5 पर स्ट्रीम की गई है.

Diljit Dosanjh
X

Diljit Dosanjh की Punjab 95 क्यों बनी Satluj

( Image Source:  youtube- Zee 5 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 4 July 2026 3:50 PM IST

करीब तीन साल तक विवादों में फंसी रहने के बाद आखिरकार दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म रिलीज हो गई है. हालांकि दर्शकों को 'Punjab 95' नहीं, बल्कि 'Satluj' नाम से यह फिल्म देखने को मिलेगी. एक समय इस फिल्म में 127 कट लगाने की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स का दावा है कि फिल्म बिना किसी कट के रिलीज की गई है.

दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर हनी त्रेहान का कहना है कि फिल्म का सिर्फ नाम बदला गया है, इसकी कहानी, डायलॉग और सीन पहले जैसे ही हैं.

किस पर आधारित है फिल्म?

instagram-@zee5

'Satluj' एक ऐसी फिल्म है, जो मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन से इंस्पार्यड है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.. उनके साथ कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.

क्यों बदला गया फिल्म का नाम?

दिलजीत दोसांझ ने एक लाइव सेशन में बताया कि कुछ कारणों की वजह से फिल्म का नाम 'Punjab 95' नहीं रखा जा सका. इसलिए इसका नया नाम 'Satluj' रखा गया. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म का सिर्फ नाम बदला है, कंटेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में एक भी सीन या डायलॉग काटा गया होता, तो वह खुद इसका प्रमोशन नहीं करते.

डायरेक्टर हनी त्रेहान ने क्या कहा?

निर्देशक हनी त्रेहान ने भी दिलजीत की बात का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने भी पुष्टि की है कि रिलीज हुई फिल्म वही है, जो उन्होंने पहले देखी थी. हनी त्रेहान के मुताबिक, जिन डायलॉग और सीन को लेकर उन्होंने पहले आपत्ति जताई थी, वे सभी फिल्म में मौजूद हैं. इसलिए यह कहना गलत होगा कि फिल्म में कोई कट लगाया गया है.

सेंसर बोर्ड को लेकर क्या था विवाद?

फिल्म लंबे समय तक सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी का इंतजार करती रही. पहले हनी त्रेहान ने दावा किया था कि बोर्ड ने फिल्म में 127 बदलाव करने का सुझाव दिया था. उनका कहना था कि अगर इतने बदलाव कर दिए जाते, तो फिल्म की असली कहानी ही बदल जाती. निर्देशक ने यह भी आरोप लगाया था कि फिल्म के टाइटल, कुछ नामों और कई संदर्भों में बदलाव करने को कहा गया था. हालांकि अब रिलीज हुई फिल्म को लेकर मेकर्स का कहना है कि केवल नाम बदला गया है और बाकी फिल्म पहले जैसी ही रखी गई है.

कहां रिलीज हुई फिल्म?

दिसंबर 2022 में सेंसर बोर्ड के पास पहुंची यह फिल्म कई वजहों से लगातार अटकी रही. अब करीब तीन साल बाद 'Satluj' के नाम से यह फिल्म अब ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है, जहां दर्शक आखिरकार इसे उसके मूल रूप में देख सकते हैं.

अगला लेख