Begin typing your search...

NEET पेपर लीक को लेकर Samay Raina ने ऐसा क्या कहा जो इंटरनेट पर हो रहा वायरल? देखें VIDEO

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के नए एपिसोड में समय रैना ने नीट पेपर लीक पर तंज कसा. जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट को कहा कि अब तो पेपर लीक भी हो गए हैं, आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते.

samay raina
X

NEET पेपर लीक पर Samay Raina का तंज

( Image Source:  instagram-@indiasgotlatent )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 4 July 2026 12:13 PM IST

India's Got Latent के नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना ने एक मजाक के जरिए NEET पेपर लीक विवाद पर तंज कसा, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह होम्योपैथी की छात्रा हैं, तो समय ने हंसते हुए कहा, "आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं."

समय रैना का यह बयान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक बड़े मुद्दे पर किया गया मजाक बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ कॉमेडी का हिस्सा माना. उनका यह कमेंट ऐसे समय सामने आया है, जब NEET पेपर लीक का मामला पहले से ही देशभर में सुर्खियों में रहा है.

NEET पेपर लीक पर क्या बोले समय रैना?

शो में गुवाहाटी की रहने वाली जेनी कामकी नाम की एक कंटेस्टेंट अपनी सिंगिंग स्किल दिखाने पहुंचीं. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह होम्योपैथी की छात्रा हैं और कॉलेज में अटेंडेंस के कारण अगले ही दिन मुंबई से लौट जाएंगी. इस पर समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं." उनका यह बयान सीधे तौर पर NEET पेपर लीक विवाद की ओर इशारा माना गया.

सोशल मीडिया रिएक्शन्स

जैसे ही इस एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दिए. कई यूजर्स ने कहा कि समय रैना ने कॉमेडी के जरिए एक गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की. वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक मजाक के तौर पर देखा. जहां एक यूजर ने लिखा ;भाई में हिम्मत तो है.'

2 एपिसोड को मिले इतने व्यूज

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' हाल ही में दूसरे सीजन के साथ वापस आया है. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी नजर आई थीं, जबकि दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर मेहमान के तौर पर शामिल हुए. दूसरा एपिसोड 3 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिस पर अभी तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

अगला लेख