मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि कौन? इस शो में मचाएंगे धमाल, जानें बेटी रीति से है कैसा रिश्ता
भोजपुरी सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी मनोरंजन की दुनिया में पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं. वह सिंगर होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं.
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी और बेटी को लेकर लाइमलाइट में हैं. यह कपल अब जल्द ही रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन में एक साथ नजर आएंगे. इस शो में हिस्सा लेने की खबर के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सुरभि तिवारी कौन है.
सुरभि तिवारी पटना की रहने वाली हैं और पेशे से सिंगर होने के साथ-साथ समाज सेवा से भी जुड़ी हैं. वह दो प्रोडक्शन हाउस में डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालती हैं.
कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी?
instagram-@surabhitiwariofficial_
instagram-@surabhitiwariofficial_
मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी पटना की रहने वाली हैं. वह भी पेशे से सिंगर हैं और समाज सेवा के कामों में भी हिस्सा लेती हैं. मनोरंजन की दुनिया में वह पर्दे के सामने कम दिखाई देती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे कई जिम्मेदारियां संभालती हैं. सुरभि मृदुल फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं. इसके अलावा वह सान्विका फिल्म्स और रिती प्रोडक्शंस नाम की दो प्रोडक्शन कंपनियों में डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं.
कब हुई थी मनोज और सुरभि की शादी?
instagram-@surabhitiwariofficial_
instagram-@surabhitiwariofficial_
मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि तिवारी के साथ दूसरी शादी की थी. दोनों की दो बेटियां हैं. उनकी बड़ी बेटी सान्विका का जन्म शादी वाले साल ही हुआ था, जबकि छोटी बेटी मनोग्या का जन्म 2022 में हुआ. मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ रहते हैं..
पहली पत्नी से कब हुआ था तलाक?
मनोज तिवारी की पहली शादी साल 1999 में प्रतिमा पांडे से हुई थी. शादी के बाद प्रतिमा ने अपना नाम रानी तिवारी रख लिया था. दोनों की बेटी रिती तिवारी का जन्म शादी के कुछ साल बाद हुआ. हालांकि, मनोज और रानी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. दोनों साल 2011 में अलग हो गए और 2012 में उनका तलाक हो गया.
कैसा है रिति और सुरभि का रिश्ता?
रीति तिवारी ने शो के दौरान बताया कि 'जब उनके पिता की जिंदगी में सुरभि आईं, तो उनसे ज्यादा खुश कोई नहीं था. उन्होंने बताया कि उनके पिता काफी अकेले थे. रीति ने कहा कि उन्हें अपनी मां बेहद प्यारी हैं, लेकिन मनोज तिवारी उनके पिता हैं और उनके लिए उनकी जगह हमेशा खास रहेगी.'
इस शो में नजर आएंगे मनोज और सुरभि
instagram-@surabhitiwariofficial_
instagram-@surabhitiwariofficial_
मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन में साथ दिखाई देंगे. इस शो का नाम 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' रखा गया है. शो की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 से होगी. आप इस शो को हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे देख पाएंगे. इस बार शो की मेजबानी मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे करेंगे.




