Begin typing your search...

'बिग बॉस' फेम Vivian Dsena दूसरी बार बने पापा, पत्नी Nouran Ali ने बेटे को दिया जन्म, बोले- फैमिली पूरी हुई

बिग बॉस 18 फेम विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशी को साझा करते हुए अपने परिवार के बढ़ने की जानकारी दी.

vivian dsena second time father
X
Vivian Dsena Second Time Father
( Image Source:  Instagram: viviandsena )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 30 March 2026 1:57 PM IST

'बिग बॉस 18' के मशहूर एक्स कंटेस्टेंट और फेमस टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) दूसरी बार पापा बन गए है. उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को विवियन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. विवियन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कुछ समय के लिए मैं सोशल मीडिया से गायब हो गया था… लेकिन इसके पीछे एक बहुत खूबसूरत वजह थी. कुछ कहानियां होती हैं जिन्हें पहले जीया जाता है, बाद में बताया नहीं जाता. मेरी ये चुप्पी ने ही सब कुछ बता दिया. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है… और इस बार हमारे घर एक छोटा सा राजकुमार आया है.' पोस्ट के साथ उन्होंने अल्हम्दुलिल्लाह भी लिखा.' विवियन और नूरान की पहले से ही एक प्यारी बेटी है, जिसका नाम लयान विवियन डीसेना है. अब उनके परिवार में चार सदस्य हो गए हैं विवियन, नूरान, लयान और नवजात बेटा.

बधाई का सिलसिला

जैसे ही विवियन ने यह खुशखबरी शेयर की, उनके कई दोस्तों और को-एक्टर्स ने उन्हें बधाई दी. सबसे पहले रुबीना दिलाइक ने इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. रुबीना और विवियन पहले कलर्स टीवी के शो 'शक्ति- एक अस्तित्व के एहसास की' में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा 'बिग बॉस' फेम यामिनी मल्होत्रा ने भी विवियन और नूरान को हार्दिक बधाई दी.

विवियन और नूरान की शादी

पहले विवियन ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और बेटी लयान के बारे में खुलकर बात की थी. जब शादी की खबरें इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगीं तो विवियन ने चुप्पी तोड़ी और कहा था, 'हां, मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की एक प्यारी बेटी भी है. इसमें इतनी बड़ी बात क्या है? हमने जब सही समय लगा, तभी अपनी शादी और बेटी के जन्म की खबर लोगों तक पहुंचाई.' विवियन ने बताया कि उन्होंने नूरान से मिस्र में एक छोटे और निजी समारोह में शादी की थी. उन्होंने पिता बनने के एहसास को बहुत खूबसूरत तरीके से बयान किया. उन्होंने कहा, 'पिता बनना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. जब मैं अपनी बेटी लयान को अपनी बाहों में लेता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं दुनिया के सबसे ऊंचे मुकाम पर खड़ा हूं मुझे और क्या चाहिए?.'

विवियन डीसेना वर्कफ्रंट

काम के मामले में विवियन डीसेना पिछले कुछ समय से काफी एक्टिव रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में हिस्सा लिया था. 'बिग बॉस' 18 में सलमान खान के शो में वे रनर-अप रहे थे. इसके अलावा वे ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति- एक अस्तित्व के एहसास की’ और कई अन्य पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं.

bigg boss
अगला लेख