कियारा के बाद अब तारा सुतारिया के साथ दिखी यश की केमिस्ट्री, Toxic का नया गाना भी करेगा 'मदहोश', नयनतारा ने भी लूटी महफिल
गाना हॉटनेस से भरपूर है. तारा सुतारिया की बाल्डनेस लोगों को प्रभावित करेगी. इस गाने में तारा का एक अलग अवतार देखने के मिला है. हालांकि यश भी बराबर तारीफ के हकदार हैं. दोनों की केमेस्ट्री शानदार है..
फिल्म toxic के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'मदहोश' रिलीज कर दिया है. गाने में यश और तारा सुतारिया की बढ़िया केमेस्ट्री है. गाने के बोल ही ऐसे है कि आपको मदहोश होने पर मजबूर कर देंगे. यह रोमांटिक गाना जुनून से हटकर प्यार, चाहत की ओर बढ़ता है. राया और रेबेका के बीच शानदार केमिस्ट्री वाला 'मदहोश' उन शांत भावनाओं को दिखाता है जो अक्सर सबसे मजबूत रिश्तों की पहचान होती हैं.
इसी वजह से, फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज से पहले यह बॉलीवुड के सबसे दिल को छू लेने वाले साउंडट्रैक में से एक बन गया है. गाने की शुरुआत में तारा सुतारिया यश के साथ बाथ टब में हैं और कहती है कि काश तुमने मुझे प्रपोज किया होता. तो यश बंदूक के ट्रिगर का हैंडल उनकी रिंग फिंगर में पहनाकर इजहार करते हैं.
'तबाही' के जोशीले अंदाज के उलट, 'मदहोश' में राया का एक नरम और ज्यादा पर्सनल पहलू देखने को मिलता है. यह गाना दिखाता है कि अंदर की भावनात्मक उथल-पुथल के बावजूद वह प्यार करने की क्षमता रखता है. तारा सुतारिया का किरदार 'रेबेका' इस भावनात्मक सफर को खूबसूरती से पूरा करता है. उनकी सहज केमिस्ट्री हर सीन में अपनापन, चंचलता और बिना कहे बहुत कुछ कह जाने वाली तड़प को बखूबी दिखाती है. गाने में खासियत ये है कि इसमें कियारा आडवानी और नयनतारी भी हैं.
तनिष्क बागची, अर्सलान निज़ामी और फहीम अब्दुल्ला की प्रतिभाशाली तिकड़ी ने गाने को रचा है. सिद्धार्थ बसुरूर द्वारा दिल को छू लेने वाले अंदाज में गाए गए इस गाने का असर सभी भाषाओं में महसूस किया जा सकता है. हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज हुआ यह गाना मेकर्स की उस सोच को दिखाता है जिसमें वे संगीत के जरिए देश भर के दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं. ऐसा संगीत जो भाषा की सीमाओं से परे हो.
तबाही गाने की विशेषता इसके विजुअल स्टाइल थे. पूरे गाने में लगभग हर फ्रेम यश और कियारा के रोमांटिक पलों को दिखाया गया था. गाना में दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही बढ़िया दिख रही थी. हॉट और बोल्डनेस के बाद भी देखिए गाने में लिपलॉक सीन नहीं था.लोग गाने में कियारा के बोल्ड अवतार की खूब तारीफें कर रहे थे.
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे शानदार कलाकार शामिल है, कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई और कई भारतीय भाषाओं में डब की गई यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल और प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म पर 'मदहोश' के रिलीज होने के साथ ही, साल की सबसे बड़ी पैन-इंडियन रिलीज में से एक के लिए लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है.




